Search

 
 
 

चांडिल : रावताड़ा में आंगनबाड़ी सेविका का चयन एक सितंबर को

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल प्रखंड के रसुनिया पंचायत के रावताड़ा गांव में आंगनबाड़ी सेविका का चयन एक सितंबर को किया जाएगा. इसे लेकर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, चांडिल की ओर से आम सूचना जारी किया गया है. आम सूचना के अनुसार रावताड़ा सामुदायिक भवन में एक सितंबर को सुबह 11 बजे आंगनबाड़ी केंद्र रावताड़ा की सेविका चयन के लिए लाभान्वितों की आमसभा चयन समिति की बैठक आयोजित की गई है. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-uncontrolled-truck-overturned-in-the-middle-of-forelane-due-to-tire-burst/">घाटशिला

: टायर फटने से फोरलेन के बीचो-बीच पलटा अनियंत्रित ट्रक 

विधवा, परियवत्ता को दी जाएगी प्राथमिकता 

सेविका पद के चयन में आंगनबाड़ी क्षेत्र की इच्छुक महिलाएं अपनी शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र, जाति व आवासीय प्रमाण पत्र (ऑनलाईन) और अन्य प्रमाण पत्रों के मूल व छायाप्रति के साथ चयन समिति के समक्ष उपस्थित हो सकती है. सेविका पद के लिए वही आवेदन कर सकती है जो उसी गांव की बहु हो, गांव की स्थायी निवासी हो, उसकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच हो, सेविका के लिए शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक उत्तीर्ण (अनुसूचित जाति व जनजाति के मामले में मैट्रिक अनुत्तीर्ण) है. समान योग्यता रहने पर विधवा, परियवत्ता को प्राथमिकता दी जाएगी. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-impossible-to-complete-subarnarekha-project-work-without-extension-of-rehabilitation-policy-chief-engineer/">आदित्यपुर

: पुनर्वास नीति के एक्सटेंशन के बिना सुवर्णरेखा परियोजना कार्य पूरा करना असंभव : मुख्य अभियंता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही