Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : अब फूलो-झानो मोड़ के नाम से जाना जाएगा चौका का सिंह डहर

Chandil (Dilip Kumar) : चौका, दुबराजपुर, टुईडुंगरी, कुरली आदि गांवाें के पारंपरिक ग्राम सभा के संयुक्त तत्वावधान में चौका थाना के सामने सिंह डहर का नामकरण क्रांतिकारी फूलो-झानो के नाम पर कर दिया गया है. नामकरण कार्यक्रम आदिवासी रीति-रिवाज के अनुसार टुईडुंगरी मौजा के नायके सह माझी बाबा महेंद्र माझी द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के बाद किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बताया कि बहुत जल्द ही उक्त स्थान पर फूलो-झानो की आदमकद मूर्ति स्थापित की जाएगी. कार्यक्रम में माझी बाबा संजीव टुडू, नायके सुनाराम हेम्ब्रम, करमु मार्डी, डोमन बास्के, प्रकाश मार्डी, धीरेन माझी, रूपाय माझी, राधा कृष्ण मुंडा, महावीर हांसदा समेत बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-dr-shadangi-tweeted-to-the-agriculture-minister-for-the-payment-of-dues-to-the-farmers/">बहरागोड़ा

: किसानों के बकाए भुगतान के लिए डॉ षाड़ंगी ने कृषि मंत्री को किया ट्वीट

आजाद देश में भी हो रहा मजदूरों का शोषण

पारंपरिक ग्राम सभा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मजदूर दिवस पर विशेष रूप से चर्चा की गई. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि आजाद भारत में भी मजदूरों के साथ अन्याय व शोषण हो रहा है. कंपनियों व बड़े-बड़े पूंजीपतियों द्वारा मजदूरों को उचित मजदूरी नहीं दी जा रही है. वक्ताओं ने कहा कि समय की मांग है कि मजदूरों को अपने हक व अधिकार के लिए एकजुट होना होगा. मजदूरों के साथ हो रहे अन्याय, अत्याचार व शोषण के खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत है. मौके पर निर्णय लिया गया कि मजदूरों के अलावा अन्य प्रकार के अधिकारों के लिए बहुत जल्द विभिन्न पारंपरिक ग्राम सभा के द्वारा अनुमंडल स्तर पर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा. मौके पर मजदूर व आम जनता को उनका हक व अधिकार दिलाने का संकल्प लिया गया. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-three-accused-of-robbing-a-truck-driver-arrested-in-12-hours/">चक्रधरपुर

: ट्रक चालक से लूट के तीन आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही