Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : दीपक जलाकर सोना पड़ गया मंहगा, दो बाइक जलकर राख

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर सोमवार को पूरे देश में महोत्सव मनाया गया. लोग अपने-अपने घर और प्रतिष्ठानों में दीपोत्सव मनाए. आतिशबाजी की और प्रभु श्रीराम का अभिनंदन किया. लेकिन दीपोत्सव मनाने के दौरान जरा सी लापरवाही बड़ी क्षति पहुंचा सकती है. लोगों को सावधानीपूर्वक उत्सव मनाने की जरूरत है. जरा सा चूक बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है. यही हुआ ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के गुड़मा गांव में जरा सी चूक होने के कारण गुड़मा के दो बाइक जलकर राख हो गए. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-dead-body-of-a-youth-found-hanging-from-a-tree-police-engaged-in-investigation/">बोकारो

: पेड़ पर लटकता युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
गनीमत रहा कि इस घटना में मकान नहीं जला. मकान को आंशिक क्षति पहुंचा है. मिली जानकारी के अनुसार गुड़मा के रहने वाले पूर्णसिंह मुंडा अपने घर में सोमवार को दीप व मोमबत्ती जलाकर दीपोत्सव मना रहे थे. घर के अंदर व बाहर चारों ओर दीप व मोमबत्ती जलाकर प्रभु श्रीराम का अभिनंदन कर रहे थे. इसे भी पढ़ें : चतरा">https://lagatar.in/chatra-tpc-militants-set-fire-to-the-machine-engaged-in-construction-work-also-beat-up-the-workers/">चतरा

: TPC उग्रवादियों ने निर्माण कार्य में लगी मशीन में की आगजनी, मजदूरों को भी पीटा

मकान के अंदर रखा था दो बाइक

पूर्णसिंह मुंडा ने उस कमरे में भी मोमबत्ती जलाया था, जहां उसके दो बाइक रखे थे. दोनों बाइक को उन्होंने कपड़ा से ढंककर रखा था. इसी दौरान शाम करीब आठ बजे कमरे में आग लग गई. संभावना जताई जा रही है कि मुर्गी के द्वारा मोमबत्ती को गिराए जाने के कारण कपड़े में आग लग गई होगी, जिसपर बाइक ढंका था. आग जब जोर पकड़ने लगी तब घरवालों को इसकी जानकारी मिली. इसके बाद अगल-बगल के लोग जुटे और आग पर काबू पाने की जुगत में जुट गए. लोगों ने आग की चपेट में आई एक बाइक को घसीटकर बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन फूल स्टैंड में रखे बाईक मिट्टी में घंसता जा रहा था. इसे भी पढ़ें : जयंती">https://lagatar.in/pm-modi-pays-tribute-to-subhash-chandra-bose-and-balasaheb-thackeray-on-their-birth-anniversary/">जयंती

विशेष : पीएम मोदी ने सुभाष चंद्र बोस व बाला साहब ठाकरे को श्रद्धांजलि दी
इसके बाद आग के तेज होने पर लोग बाहर निकले और दो मोटरपंप लगाकर आग पर काबू पाया. इतने में कमरे में रखा दोनों बाइक जलकर राख हो चुका था. वहीं कमरे से जली हुई मुर्गी भी मिली. इस घटना में पूर्णसिंह मुंडा का मकान पूरी तरह से जलने से बच गया. जलोगों की सक्रियता के कारण मकान को आंशिक क्षति पहुंचा है. कच्चे मकान में एस्बेस्टर चढ़ाया हुआ था. वहीं आग की लपेट एक खपरैल के छत को भी अपनी चपेट में लिया था, जिसे समय रहते लोगों ने बुझा दिया. इसे भी पढ़ें : मुरमाखुर्द">https://lagatar.in/murmakhurd-hanuman-temple-will-be-decorated-and-renovated-arvind-singh/">मुरमाखुर्द

हनुमान मंदिर का होगा रंगरोहन और जीर्णोद्वार :  अरविंद सिंह

किरीबुरु : गुवा प्रबंधन ने सीएसआर के तहत बांटा कंबल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Kiriburu-Saranda-Kambal-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा में बढ़ती लगातार ठंड से वृद्ध ग्रामीणों को बचाने हेतु सेल की गुवा प्रबंधन ने सीएसआर योजना के तहत लेम्ब्रे, दुईया, घाटकुडी़ एवं गंगदा गांवों के जरूरतमंद वृद्ध ग्रामीणों को कंबल प्रदान किया. यह कंबल वितरण कार्यक्रम गंगदा पंचायत के मुखिया राजू सांडिल एवं गुवा के उप महाप्रबंधक (सीएसआर) अनिल कुमार, तनवीर जाफर के नेतृत्व में आयोजित किया गया. उक्त चारों गांवों के 50-50 जरुरतमंदों को कुल 200 कंबल प्रदान किया गया. 23 जनवरी को रोवाम, अगरवां एवं पेचा गांव के ग्रामीणों के बीच कंबल वितरण किया गया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-jit-dekho-tit-rammayi-hai-sunderkand-and-hanuman-chalisa-recitation-took-place-in-temples-till-late-night/">आदित्यपुर

: जित देखो तित राममयी है …देर रात तक मंदिरों में हुआ सुंदरकांड व हनुमान चालीसा पाठ
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Kiriburu-Saranda-Kambal.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> राजू सांडिल ने कहा कि सेल की गुवा प्रबंधन बीते कुछ महीनों से सारंडा के गांवों का विकास व जरूरी विकास के प्रति सक्रिय हुई है. यह हम ग्रामीणों के लिये शुभ संकेत है. हम ग्रामीण इसके लिये गुवा प्रबंधन को धन्यवाद देते हैं. इस दौरान मुंडा जानुम सिंह चेरोवा, मुंडा बिरसा चाम्पिया, मुंडा बिरसा सुरेन, मुंडा लेबेया देवगम आदि ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जयंती">https://lagatar.in/pm-modi-pays-tribute-to-subhash-chandra-bose-and-balasaheb-thackeray-on-their-birth-anniversary/">जयंती

विशेष : पीएम मोदी ने सुभाष चंद्र बोस व बाला साहब ठाकरे को श्रद्धांजलि दी

किरीबुरु : लोकेश्वरनाथ धाम मंदिर में ऐतिहासिक भीड़ उमड़ी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Kiriburu-Diya.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Kiriburu (Shailesh Singh) : भगवान श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठान कार्यक्रम के दौरान किरीबुरु स्थित लोकेश्वरनाथ धाम मंदिर प्रांगण में 22 जनवरी की रात अब तक की सबसे ऐतिहासिक भीड़ उमड़ी. भीड़ ऐसी कि मंदिर प्रांगण में लोगों कै पैर रखने की जगह नहीं थी. इस भीड़ में सनातन, सिख, मुस्लिम आदि सभी समुदाय के लोग शामिल हुये. सभी ने एक-दूसरे के धर्म को पूरा सम्मान देते हुये बधाइयां दीं. लोगों ने कहा कि धर्म व भाषा का झगड़ा त्याग आपसी प्रेम व भाईचारे के साथ तमाम देशवासी जीना व रहना सीखें. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-dead-body-of-a-youth-found-hanging-from-a-tree-police-engaged-in-investigation/">बोकारो

: पेड़ पर लटकता युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Kiriburu-Bhog.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> आपसी भाईचारे के साथ रहने से सभी लोग तनाव मुक्त रहते हैं. एक-दूसरे को बुरा समय में सभी का साथ व सहयोग मिलता है तथा समाज व देश निरंतर तरक्की के पथ पर अग्रसर रहता है. मंदिर कमिटी द्वारा आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में सिख समुदाय के लोग भी अपने घरों से दीये लाकर जलाये. मंदिर में बांटने के लिये हलवा गुरुद्वारा में बनाकर मंदिर भेजा गया था. ऐसी मिसाल अन्यत्र देखने को नहीं मिलती है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही