Search

 
 
 

चांडिल : देर रात तिरुलडीह थाना और मिलन चौक पहुंचे एसपी, लिया जायजा

 
Chandil (Dilip Kumar) : सरायकेला-खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार अपने पदस्थापना के बाद से ही जिला में औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की गतिविधियों का जायजा ले रहे हैं. अपने दौरे के क्रम में एसपी क्षेत्र में आपराधिक गतिविधि, गैर कानूनी धंधे और पुलिस की क्रियाकलापों का आंकलन कर रहे हैं. इसी क्रम में शनिवार की देर रात वे जिले के सीमावर्ती थाना तिरुलडीह पहुंचे. पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे तिरुलडीह थाना पहुंचकर उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने तिरुलडीह थाना प्रभारी चित्तरंजन कुमार से थाना क्षेत्र में चल रही गतिविधियों की जानकारी ली. उन्होंने थाना के सभी लंबित मामलों का निष्पादन त्वरीत रूप से करते हुए थाना क्षेत्र को अपराधमुक्त बनाने का निर्देश दिया. एसपी ने तिरुलडीह थाना में पदस्थापित पुलिसकर्मियों की भी जानकारी ली. इसे भी पढ़ें : भारत">https://lagatar.in/india-won-the-asian-champions-trophy-for-the-fourth-time/">भारत

ने चौथी बार जीती एशियन चैंपियन ट्रॉफी, रोमांचक मुकाबले में मलेशिया को 4-3 से हराया

मिलन चौक में बैंक की सुरक्षा का लिया जायजा

तिरुलडीह थाना का निरीक्षण कर निकलने के बाद पुलिस कप्तान ईचागढ़ थाना के मिलन चौक पहुंचे. मिलन चौक में सुरक्षा व्यवस्था और अन्य गतिविधियों का जायजा लेते हुए वे बैंक ऑफ इंडिया के सितु मिलन चौक शाखा पहुंचे. बैंक की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेने के बाद उन्होंने पूरे क्षेत्र का भ्रमण कर अन्य गतिविधियों की जानकारी ली. इस संबंध में उन्होंने कहा कि जिलावासियों को 24 घंटे पुलिस की सुरक्षा मिले, सुरक्षा के दृष्टिकोण से लोग पुलिस पर पूरा विश्वास करें और नियमित रूप से क्षेत्र में पुलिस की गश्ती हो, इसके लिए हरसंभव काम केिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पूरे जिले में अपराधी किस्म के लोगों की पहचान कराकर उनपर नजर रखी जा रही है. उन्होंने कहा कि अपराधी या तो अपराध छोड़ दें या क्षेत्र. उन्होंने आम लोगों से अपराध, गैरकानूनी धंधे या अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर इसकी सूचना पुलिस को देने की अपील की है, ताकि उसपर तत्काल कार्रवाई की जा सके. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही