Search

 
 
 

चांडिल : अनुष्ठान के पहले दिन हरिनाम संकीर्तन सुनने पहुंचे श्रीमहंत और विधायक

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल प्रखंड के फदलोगोड़ा स्थित हरिमंदिर में चल रहे अखंड हरिनाम संकीर्तन में शामिल होने जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमहंत विद्यानंद सरस्वती और ईचागढ़ की विधायक सविता महतो फदलोगोड़ा पहुंचे. अखंड हरिनाम संकीर्तन समिति फदलोगोड़ा की ओर से आयोजित तीन दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन के पहले दिन हरिनाम का श्रवण करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. संकीर्तन में 31 मई को जागरण रात्रि के बाद एक जून को धूलट व भोग वितरण के साथ अखंड हरिनाम को विश्राम दिया जाएगा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Chandil-Harinam-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-ed-raids-residence-of-mla-and-three-of-his-close-relatives/">गोड्डा

: विधायक समेत उनके तीन करीबियों के आवास पर ईडी की छापेमारी

छह संकीर्तन मंडली हैं शामिल

अखंड हरिनाम संकीर्तन में झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल के छह संकीर्तन मंडली शामिल हो रही हैं. संकीर्तन में भाग लेने वाले मंडलियों में मधुसुदन दास, नदीसाई, सुखेन कुमार आरसा, नकुल महतो बारीअदा, ननीगोपाल पांडेय, श्यामपुर, अश्विनी दास सांवतालडीह और नरोत्तम दास, लालडीह हैं. इनमें सांवतालडीह का कृष्ण सुदामा महिला संकीर्तन मंडली है. अनुष्ठान को प्रधान पुरोहित प्रभुपाद संदीप गोस्वामी, तुमडाशोल, बड़ाबाजार की अगुवाई में संपन्न कराया जा रहा है. हरिनाम संकीर्तन अनुष्ठान को लेकर हरि मंदिर और आसपास के क्षेत्र को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही