Search

 
 
 

चांडिल : ईचागढ़ प्रखंड में स्थायी समिति गठित, लॉटरी से चुने गए तीन मुखिया सदस्य

 
Chandil (Dilip Kumar) : ईचागढ़ प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को प्रमुख गुरुपदो मार्डी की अध्यक्षता में प्रखंड के दोनों जिप सदस्य, पंसस, मुखिया, प्रखंड के सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई. इस दौरान झारखंड पंचायती राज अधिनियम 2001 धारा 72 के तहत आठ स्थायी समिति का गठन किया गया. इनमें सामान्य प्रशासन समिति और वित्त अंकेक्षण व योजना व विकास समिति का अध्यक्ष प्रखंड प्रमुख गुरुपदो मार्डी को चुना गया. वहीं, स्वास्थ्य शिक्षा समिति और महिला शिशु व सामाजिक कल्याण समिति का अध्यक्ष उप प्रमुख दीपक कुमार साहू को चुना गया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-villagers-of-many-villages-of-the-area-are-forced-to-live-in-darkness/">चांडिल

: क्षेत्र के कई गांव के ग्रामीण अंधेरे में गुजर-बसर करने को विवश

सभी समिति में पांच-पांच सदस्यों में एक सदस्य क्षेत्र के विधायक होंगे

इसके अलावा कृषि व उद्योग समिति का अध्यक्ष समल उरांव को, सहकारिता समिति की अध्यक्ष पार्वती महतो को, वन व पर्यावरण समिति का अध्यक्ष अरुण कुमार महतो को और संचार व संक्रमण समिति की अध्यक्ष आशा गोप को चुना गया. सभी समिति में पांच-पांच सदस्यों में एक सदस्य क्षेत्र के विधायक होंगे. साथ ही स्थायी समिति में तीन मुखिया को शामिल किया गया है, जिनका चयन लॉटरी के माध्यम से किया गया. इनमें सोडों पंचायत के मुखिया नयन सिंह मुंडा, नदीसाई पंचायत की मुखिया ममता देवी और पातकुम पंचायत के मुखिया राखोहरी सिंह मुंडा शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-congressmen-including-mp-geeta-koda-lodged-an-fir-for-spreading-fake-news/">चाईबासा

: फर्जी समाचार फैलाने के लिए सांसद गीता कोड़ा सहित कांग्रेसियों ने दर्ज करवाई प्राथमिकी

अधिकारियों ने दी योजनाओं की जानकारी

बैठक में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने क्षेत्र में चल रहे अपने-अपने विभागों के विकास कार्यों की जानकारी दी. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी कीकु महतो ने कहा कि बदलते समय के साथ लोगों को भी बदलने की जरूरत है. लोग बाल विवाह से तौबा करें, यह कानूनन अपराध है. उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. सांप के डंसने पर पीडित को तत्काल चिकित्सक के पास ले जाएं. झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़े. वहीं, इसके पूर्व नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-in-2000s-joga-rao-dudhai-yadav-and-bhim-mahli-were-in-discussion-the-police-did-not-recognize/">जमशेदपुर:

 2000 के दशक में जोगा राव, दुधई यादव और भीम माहली था चर्चा में, पहचानती नहीं थी पुलिस

ये थे उपस्थित

अंचल अधिकारी भोला शंकर महतो, जिप सदस्य ज्योति लाल माझी, सुभाषिनी देवी, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एचएस मुंडा, प्रखंड को-ऑर्डिनेटर शिव कुमार साहू, एमओ अनिल कुमार, कृषि पदाधिकारी धनराज महतो समेत कई अधिकारी आदि. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह:">https://lagatar.in/giridih-bike-riding-youth-dies-after-being-hit-by-highway/">गिरिडीह:

हाइवा की चपेट में आ कर बाइक सवार युवक की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही