Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : सड़क दुर्घटना में छात्र व नदी में डूबने से युवक की मौत

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल के लिए आज काला बुधवार है. दो अलग-अलग दुर्घटना में दो युवकों की मौत से चांडिल में चारों ओर मायूसी छाई है. पहली घटना चांडिल थाना क्षेत्र के लेंगडीह का है, जहां सड़क दुर्घटना में रावताड़ा के एक छात्र की मृत्यु हो गई. वहीं दूसरी घटना मानीकुई पुल के नीचे सुवर्णरेखा नदी में पानी बहता एक युवक की लाश मिली है. चांडिल थाना की पुलिस दोनों घटनाओं की जांच में जुट गई है. पहली घटना में मृतक के परिजन घटना का संदिग्ध बता रहे हैं. इसे भी पढ़ें : अंजान">https://lagatar.in/simdega-annual-urs-of-anjaan-shah-peer-baba-started/">अंजान

शाह पीर बाबा का सालाना उर्स शुरू, कोलेबिरा थाना प्रभारी ने की चादरपोशी

इंटर का परीक्षा दे रहा था करण

चांडिल थाना क्षेत्र के लेंगडीह के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 32 पर मंगलवार की देर रात हुई दुर्घटना में रावताड़ा के एक छात्र की मृत्यु हो गई. घटना की जानकारी लोगों को बुधवार को भोर के समय हुई. मृतक की पहचान रावताड़ा के रहने वाले शिवराम महतो के पुत्र 19 वर्षीय करण महतो के रूप में किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक इंटरमीडिएट का परीक्षा लिख रहा था और बुधवार को ही उसका प्रैक्टिकल परीक्षा था. मृतक के परिजन घटना का संदिग्ध मान रहे हैं. उनका कहना है कि करण मध्यरात्रि को घर से बाहर निकला था. इसे भी पढ़ें : DSP">https://lagatar.in/dsp-sajid-zafar-raised-questions-on-posting-wrote-on-facebook-i-have-decided-to-resign-from-the-job/">DSP

साजिद जफर ने पोस्टिंग पर उठाया सवाल, फेसबुक पर लिखा – मैंने नौकरी से इस्तीफा देने का निर्णय लिया
सुबह खोजबीन के दौरान परिजनों को उसकी मृत्यु की सूचना मिली. इस संबंध में चांडिल थाना प्रभारी वरूण यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. पुलिस हर एेंगल से घटना की जांच करेगी. बताया जा रहा है कि मृतक छात्र पुलिस में नौकरी के लिए तैयारी भी करता था. रोज सुबह दौड़ने के लिए जाता था. इसे भी पढ़ें : बारासात">https://lagatar.in/pm-modi-said-in-barasat-his-family-are-the-sisters-of-the-country-tmc-government-is-anti-women/">बारासात

में बोले पीएम मोदी- देश की बहने हैं उनका परिवार, महिला विरोधी है TMC सरकार 

नदी के बीच मिला युवक का शव

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Chandil-Nadi-Me-Duba.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> चांडिल-कांड्रा सड़क पर मानीकुई पुल के नीचे सुवर्णरेखा नदी के बीच पानी में एक युवक का शव मिला है. स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह जब वे नहाने के लिए नदी पहुंचे और पत्थर में फंसा शव को देखा. लोगों ने इसकी सूचना तत्काल अन्य ग्रामीणों को दी. कांड्रा और चांडिल थाना की पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई. नदी के बीच रहने के कारण मामला कांड्रा और चांडिल थाना के बीच सीमा क्षेत्र को लेकर फंस गया था. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/passing-out-parade-of-378-trainee-home-guards-held-in-hazaribagh/">हजारीबाग

में आयोजित हुआ 378 प्रशिक्षु होमगार्ड का पासिंग आउट परेड
नदी में मिली युवक की लाश की पहचान रुदीया पंचायत के बोहड़ाडीह गांव ग्राम निवासी सरवन सिंह सरदार के पुत्र 32 वर्षीय वीरेंद्र सिंह सरदार के रूप में किया गया है. मृतक वीरेंद्र सिंह सरदार का दो पुत्र और एक पुत्री है. मृतक के पिता सरवन सिंह सरदार ने बताया कि उनका पुत्र वीरेंद्र सिंह सरदार पांच दिनों से लापता था, जिसकी खोजबीन की जा रही थी. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही