Search

 
 
 

चांडिल : अनुमंडल बार एसोसिएशन ने शोकसभा के बाद बंद किया काम

 
Chandil (Dilip Kumar) : सरायकेला जिला बार एसोसिएशन के सदस्य काशीनाथ महतो के निधन के बाद गुरुवार को चांडिल बार एसोसिएशन ने शोक जताते हुए अपना काम बंद कर दिया. चांडिल बार एसोसिएशन ने इस संबंध में अनुमंडल न्यायालय के सभी न्यायाधीश और अनुमंडल दंडाधिकारी को पत्र लिखकर सूचित किया है. इसे भी पढ़ें : आज">https://lagatar.in/lok-sabha-rajya-sabha-adjourned-opposition-adamant-on-jpc-probe-in-adani-case-takes-out-tricolor-march/">आज

भी हंगामे की भेंट चढ़ी लोकसभा-राज्यसभा, स्थगित, अडानी मामले में JPC जांच पर विपक्ष अडिग, तिरंगा मार्च निकाला
अनुमंडल दंडाधिकारी को लिखे पत्र में एसोसिएशन ने लिखा है कि सरायकेला बार एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ता काशीनाथ महतो का बुधवार को निधन हो गया. उनके निधन पर शोक जताते हुए चांडिल बार एसोसिएशन ने गुरुवार को अपना काम बंद रखा है. एसोसिएशन ने पत्र की प्रतिलिपि चांडिल के एडीजे, एसीजेएम और एसडीजेएम को भी सौंपा है. पत्र सौंपने वालों में अधिवक्ता संताराम हेंब्रम और शिवेश्वर महतो शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही