Search

 
 
 

आज भी हंगामे की भेंट चढ़ी लोकसभा-राज्यसभा, स्थगित, अडानी मामले में JPC जांच पर विपक्ष अडिग, तिरंगा मार्च निकाला

 
NewDelhi : संसद के बजट सत्र का 14वां दिन भी आज हंगामे की भेंट चढ़ गया. सत्र शुरू होते ही दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने जमकर बवाल मचाया. जान लें कि अडाणी-हिंडनबर्ग मामले पर संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की मांग को लेकर विपक्ष अडिग है. हंगामे के कारण राज्यसभा 2 बजे तक और लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिये जाने की खबर आयी है. हो-हंगामे के कारण अब तक लोकसभा और राज्यसभा में बहुत कम काम हो पाया है. लोकसभा-राज्यसभा स्थगित होने को बाद 11 विपक्षी दलों के नेताओं ने संसद भवन से तिरंगा मार्च निकाला, इसे भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/modi-lashed-out-at-the-opposition-on-bjps-foundation-day-said-people-full-of-hatred-are-telling-lies-on-lies/">भाजपा

के स्थापना दिवस पर मोदी विपक्ष पर बरसे, कहा, नफरत से भरे लोग झूठ पर झूठ बोले जा रहे हैं, मेरी कब्र खोदने पर तुले हैं

राहुल की लोकसभा सदस्यता खत्म होने के बाद भाजपा इस मुद्दे पर चुप है

लगातार दोनों सदनों में अडाणी-हिंडनबर्ग मामले पर जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (JPC) की मांग और राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने को लेकर बवाल मचा हुआ है. एक तरफ कांग्रेस अडाणी मामले में मोदी सरकार पर हमलावर है, तो दूसरी तरफ  राहुल गांधी के लंदन में दिये बयान को लेकर भाजपा सांसद हंगामा कर रहे हैं. हालांकि राहुल की लोकसभा सदस्यता खत्म होने के बाद से भाजपा इस मुद्दे पर चुप है. इसे भी पढ़ें :  शिक्षा">https://lagatar.in/cabinet-meeting-to-be-held-today-postponed-after-death-of-education-minister-jagannath-mahato/">शिक्षा

मंत्री जगरनाथ महतो के निधन के बाद आज होने वाली कैबिनेट की बैठक स्थगित

हाथों में तिरंगा लिये सांसद लोकतंत्र की हत्या बंद करो...के नारे लगा रहे थे

लोकसभा-राज्यसभा स्थगित होने को बाद 11 विपक्षी दलों के नेताओं ने संसद भवन से तिरंगा मार्च निकाला, जो विजय चौक तक जायेगा.  जानकारी के अनुसार प्रशासन की इजाजत मिलने पर कॉन्स्टिट्यूशन क्लब तक तिरंगे झंडे के साथ पैदल मार्च करेंगे. विपक्षी नेता विजय चौक या कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर सकते हैं. तिरंगा मार्च में कांग्रेस के अलावा द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक), समाजवादी पार्टी (सपा), राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) जैसे समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों और वाम दलों के सांसद शामिल हुए.  पूर्वाह्न करीब 11.30 बजे मार्च निकाला गया. हाथों में तिरंगा लिये सांसद लोकतंत्र की हत्या बंद करो... के नारे लगा रहे थे.

भाजपा सदन न चलने देने की योजना बनाकर आती है

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम कोर्ट के निर्णय(ED-CBI ) पर बहस नहीं करेंगे, लेकिन अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे. कहा कि सरकार अडाणी के मामले में JPC का गठन नहीं चाहती है. भाजपा सदन न चलने देने की योजना बनाकर आती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही