Chandil (Dilip Kumar) : झारखंड अधिविद्य परिषद की ओर से आयोजित मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी के कक्ष में बैठक हुई. अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत लोहरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी समेत सभी केंद्राधीक्षक आदि मौजूद थे. मौके पर अनुमंडल क्षेत्र में परीक्षा को कदाचार मुक्त व सफलता पूर्वक संचालन को लेकर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-dead-body-of-a-young-man-found-in-suspicious-condition-another-died-in-a-road-accident/">हजारीबाग
: संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, दूसरे की सड़क हादसे में मौत
: इनरव्हील क्लब ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय में मनाया महिला दिवस
: संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, दूसरे की सड़क हादसे में मौत
परीक्षा केंद्रों में मुहैया कराएं मूलभूत सुविधाएं
अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा संचालन के लिए सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. परीक्षा केंद्रों पर बिजली, पानी, पर्याप्त रोशनी, शौचालय आदि की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. जिन परीक्षा केंद्रों में चहारदीवारी नहीं है वहां बांस की बल्ली का घेरा बनाने का निर्देश दिया. इसके अलावा कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि पुलिस बल, दंडाधिकारी, बीडीओ और सीओ सभी जैक की गाइडलाइन पढ़कर उसके अनुरूप अपने दायित्व का निर्वाह करें. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-innerwheel-club-celebrated-womens-day-in-the-upgraded-high-school/">आदित्यपुर: इनरव्हील क्लब ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय में मनाया महिला दिवस
Leave a Comment