Search

 
 
 

चांडिल : सुदेश महतो करेंगे चुआड़ विद्रोह के महानायक गंगानारायण सिंह की प्रतिमा का अनावरण

 
Chandil (Dilip Kumar) : चुआड़ विद्रोह के महानायक शहीद गंगा नारायण सिंह की जयंती पर आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो मंगलवार को नीमडीह पहुंचेंगे. जयंती के मौके पर नीमडीह प्रखंड के सामानपुर में शहीद गंगानारायण सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा. पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी एवं आजसू बुद्धिजीवी मंच के प्रदेश अध्यक्ष डोमन सिंह मुंडा द्वारा संयुक्त रूप से प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा. इस दौरान भूमिज समाज के लाया द्वारा रीति रिवाजों से गंगानारायण सिंह की प्रतिमा का स्थापना किया जाएगा. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-jharkhand-education-project-and-unicef-distributed-language-based-calendar/">चाईबासा

: झारखंड शिक्षा परियोजना व यूनिसेफ ने कैलेंडर का किया वितरण

बांधडीह में भी अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि

नीमडीह दौरे के क्रम में सुदेश कुमार महतो स्वतंत्रता सेनानी गंगानारायण सिंह की जन्मभूमि नीमडीह प्रखंड के बांधडीह गांव पहुंचेंगे और श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. इसके बाद वे रघुनाथपुर में नवनिर्मित आजसू पार्टी के कार्यालय का भी उद्घाटन करेंगे. शहीद गंगानारायण सिंह की जयंती के अवसर पर आजसू पार्टी ने नीमडीह प्रखंड स्तरीय कार्यालय का उद्घाटन होने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है. उद्घाटन समारोह को लेकर आजसू कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही हैं. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-new-transformer-installed-in-lalsai-village-on-the-initiative-of-mp/">बहरागोड़ा

: सांसद की पहल पर लालसाई गांव में लगा नया ट्रांसफॉर्मर
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही