Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : सफाई के लिए पहल करने पर सुकराम हेंब्रम सम्मानित

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : स्वच्छ व स्वस्थ्य चांडिल बनाने की परिकल्पना के साथ होटल राहुल पैलेस की ओर से शुरू की गई मुहिम की पूरे क्षेत्र में सराहना की जा रही है. स्वच्छ चांडिल, स्वस्थ चांडिल मुहिम के तहत होटल राहुल पैलेस प्रतिदिन चांडिल बाजार में कूड़ा वाहन चला रही है. चांडिल बाजार क्षेत्र में एक भी कूड़ेदान नहीं रहने के कारण लोग व दूकानदार कूड़ा-कचड़ा को आसपास ही फेंक देते थे. इससे बाजार क्षेत्र में गंदगी का अंबार लग गया था. बीमारियां फैल रही थी. डेंगू का प्रकोप चारों ओर अपना पांव पसार रहा था. इससे छुटकारा दिलाने के लिए होटल राहुल पैलेस ने अपने स्तर से कूड़ा वाहन की शुरुवात की है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/somewhere-in-jharkhand-murder-was-done-by-pretending-to-be-a-police-informer-somewhere-naxalites-did-arson-for-levy/">झारखंड

में कहीं पुलिस मुखबिर बताकर हत्या, तो कहीं लेवी के लिए नक्सलियों का तांडव

लोगों से सहयोग करने की अपील

होटल राहुल पैलेस के द्वारा स्वच्छ चांडिल, स्वस्थ चांडिल का पहल करने पर चांडिल बाजार के लोगों ने होटल मालिक सुकराम हेंब्रम का अभिनंदन किया है. बुधवार को सुबह एक कार्यक्रम आयोजित कर होटल के संचालक सुकराम हेम्ब्रम को शॉल ओढ़ाकर और माला पहनाकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर लोगों ने स्थानीय समस्याओं के निदान करने पर भी चर्चा की. मौके पर लोगों ने कहा कि सुकराम हेंब्रम ने चांडिल के लोगों को गंदगी से निजात दिलाने में जो मुहिम चलाई है, वह सराहनीय है. सही मायने में यह एक बेहतर सामाजिक कार्य है. लोगों ने इस मुहिम में हर संभव सहयोग करने के लिए चांडिलवासियों से अपील की. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-bjp-mahila-morcha-will-send-letters-of-gratitude-to-the-prime-minister-from-every-booth/">चांडिल

: हर बूथ से प्रधानमंत्री को आभार पत्र भेजेगी भाजपा महिला मोर्चा

दुकानदारों को देंगे दो सौ डस्टबिन

सम्मान कार्यक्रम के दौरान होटल राहुल पैलेस के मालिक सुकराम हेंब्रम ने कहा कि गांधी जयंती दो अक्टूबर के दिन चांडिल के दुकानदारों को दो सौ डस्टबिन देंगे. इससे गंदगी से निजात पाने में काफी मदद मिलेगी. लोग दिनभर डस्टबिन में कूड़ा डालेंगे और प्रतिदिन सुबह चलने वाली कूड़ेदान वाहन सभी कुड़ा को ले जाएगी. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से चांडिल बाजार में डीडीटी का छिड़काव कराने के लिए प्रयास किया जा रहा है. सुकराम हेंब्रम को सम्मानित करने वालों में गणेश चंद्र वर्मा, दिलीप सिंह, छोकु लाल महतो, दिनेश भगत, पिंटू वर्मा, रूपेश दां, जितेंद्र नाथ सिंह, लोकनाथ साहू आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही