Search

 
 
 

चांडिल : अनुमंडल क्षेत्र के पांच केंद्रों पर हुई प्रतिभा खोज परीक्षा

 
Chandil (Dilip Kumar) : युवा विद्यार्थी केंद्र संगठन द्वारा संचालित चांडिल अनुमंडलीय स्तरीय प्रतिभा विद्यार्थी खोज परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुआ. संगठन द्वारा आयोजित सातवां वर्षिक परीक्षा के लिए अनुमंडल क्षेत्र में सात परीक्षाकेंद्र बनाए गए थे. परीक्षा के लिए एक दिसंबर 2023 से 13 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन जमा किया गया था. इस वर्ष प्रतिभा विद्यार्थी खोज परीक्षा में कक्षा सातवीं से दसवीं तक के 352 विद्यार्थी शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : चार">https://lagatar.in/97-dsps-including-four-trainee-ips-transferred/">चार

प्रशिक्षु आईपीएस समेत 97 डीएसपी का तबादला
परीक्षा को लेकर अनुमंडल क्षेत्र के अलग-अलग प्रखंडों में पांच परीक्षाकेंद्र बनाया गया था. इनमें चांडिल स्थित एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय चांडिल में, राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय रघुनाथपुर, एएन प्लस टू उच्च विद्यालय पिलीद, उत्क्रमित उच्च विद्यालय झिमड़ी और मध्य विद्यालय कुकडू में परीक्षाकेंद्र बनाया गया था. इसे भी पढ़ें : बजट">https://lagatar.in/budget-session-pm-told-journalists-ram-ram-advice-to-opposition-mps-those-creating-ruckus-should-self-inspect/">बजट

सत्र : पीएम ने पत्रकारों से कहा, राम राम… विपक्षी सांसदों को सलाह, हुड़दंग करनेवाले आत्म निरीक्षण करें..   

पांच फरवरी को प्रकाशित होगा परिणाम

संगठन के संस्थापक सह सचिव सुवर्ण महतो, मुख्य संरक्षक मधुश्री महतो व संरक्षक सुशांत महतो ने जानकारी देते हुए कहा कि चांडिल परीक्षाकेंद्र के लिए हराधन महतो, रघुनाथपुर के लिए धनपति महतो, झिमड़ी के लिए सुबोध महतो, कुकड़ू के लिए चिरंजीत महतो और पिलीद के लिए साधन महतो को केंद्र अधीक्षक बनाया गया था. वहीं परीक्षा निरीक्षक सुशांत महतो, प्रभात महतो, बबलू महतो, आशीष महतो, चितरंजन महतो, सुजीत महतो, बृहस्पति महतो, करमु महतो, केरानी महतो, हराधन गोराई, पिलटु एवं चंदन को बनाया गया था. इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति">https://lagatar.in/president-said-in-parliament-after-waiting-for-centuries-ram-lalla-was-seated-in-the-grand-temple/">राष्ट्रपति

ने संसद में कहा,  सदियों की प्रतीक्षा के बाद रामलला भव्य मंदिर में विराजमान हुए
आयोजकों ने बताया कि परीक्षा ओएमआर शीट पर हुई. परीक्षा का परिणाम 5 फरवरी को स्कूल स्तर पर प्रकाशित किया जाएगा. साथ ही परीक्षा में उतीर्ण विद्यार्थियों को 17 फरवरी को समारोहपूर्वक सम्मानित किया जाएगा. सम्मान समारोह के दिन विज्ञान प्रदर्शनी, चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. इसमें शामिल होने के लिए क्षेत्र के किसी भी विद्यालय के छात्र-छात्रा 14 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. विज्ञान प्रदर्शनी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : पाकिस्तान">https://lagatar.in/terrorist-attack-in-pakistans-balochistan-15-people-killed/">पाकिस्तान

के बलूचिस्तान में आतंकी हमला, 15 लोग मारे गये
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही