Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : पेंट्री तार कटने से डेढ़ घंटा ट्रैक पर खड़ी रही टाटा-हटिया ट्रेन

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल-पुरुलिया रेल लाइन पर नीमडीह प्रखंड अंतर्गत जामडीह रेलवे फाटक के समीप शुक्रवार की देर शाम टाटा-हटिया ट्रेन करीब डेढ़ घंटे तक ट्रैक पर खड़ी रही. ट्रैक पर ट्रेन के खड़े रहने के कारण उक्त मार्ग पर करीब दो घंटे तक ट्रेनों का आवागमन बंद रहा. बताया जा रहा है कि जामडीह रेलवे फाटक के दक्षिण दिशा पर टाटा-हटिया ट्रेन का पेंट्री तार कट गया था. इससे ट्रेन को बिजली की आपूर्ति नहीं हो पा रही थी. इसे भी पढ़ें : Rome">https://lagatar.in/rome-pope-francis-did-not-participate-in-the-traditional-procession-of-good-friday-for-the-first-time/">Rome

: गुड फ्राइडे के पारंपरिक जुलूस में पहली बार शामिल नहीं हुए पोप फ्रांसिस
इसके कारण टाटा-हटिया यात्री ट्रेन संख्या 18113 - 18114 शाम छह बजे रूक गई. ट्रेन चालक द्वारा सूचना दिए जाने के बाद रेलवे का तकनीकी टीम जामडीह पहुंचा और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद तकनीकी खराबी को दुरस्त किया. जानकारी के अनुसार लगभग पौने आठ बजे यात्री ट्रेन अपने गंतव्य की ओर रवाना हुआ. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-2-41-acres-of-government-land-in-ward-27-was-sold-by-land-mafia-six-years-ago/">आदित्यपुर

: वार्ड 27 की 2.41 एकड़ सरकारी जमीन को छह वर्ष पूर्व बेच दी थी भू माफियाओं ने

परेशान रहे यात्री

नीमडीह प्रखंड अंतर्गत जामडीह रेलवे फाटक के समीप ट्रेन के रूके रहने के कारण यात्री परेशान रहे. उक्त स्थान में दुकान आदि नहीं रहने के कारण यात्रियों को खाने-पीने का सामान भी नहीं मिल रहा था. लंबे समय तक ट्रेन के रूके रहने के कारण कई यात्रियों काे अपना काम भी प्रभावित होने का डर सता रहा था. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-2-41-acres-of-government-land-in-ward-27-was-sold-by-land-mafia-six-years-ago/">आदित्यपुर

: वार्ड 27 की 2.41 एकड़ सरकारी जमीन को छह वर्ष पूर्व बेच दी थी भू माफियाओं ने
खराबी को दूर करने के बाद ट्रेन के आगे बढ़ने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली. इस दौरान चांडिल-पुरुलिया रेल लाइन पर करीब दो घंटे तक ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा. ट्रेन के दुरुस्त होने के बाद उक्त रेल लाइन पर अन्य ट्रेनों का आवागमन भी सामान्य रूप से शुरू हुआ. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही