Search

 
 
 

चांडिल : टेट सफल सहायक अध्यापक संघ ने शिक्षा मंत्री के बयान को हताशा भरा बताया

 
Chandil (Dilip Kumar) : टेट सफल सहायक अध्यापक संघ ने शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के पारा शिक्षकों के वेतनमान के संदर्भ में दिए गए बयान को हताशा और दहशत का परिचायक करार दिया है. उनके बयान पर तीखा पलटवार करते हुए संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुणाल दास ने कहा है कि 23 सितंबर को टेट पास पारा शिक्षकों द्वारा आंदोलन का आगाज होने के बाद से ही शिक्षा मंत्री बयानबाजी करजा रहे हैं, जो कि उनकी हताशा और आनेवाले समय में पारा शिक्षकों के आंदोलन को लेकर उनमें दहशत का सूचक है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-road-to-badshol-chhath-ghat-turned-into-potholes-full-of-bushes-on-the-ghat/">चाकुलिया

: बड़शोल छठ घाट जाने वाली सड़क गड्ढों में तब्दील, घाट पर झाड़ियों की भरमार

शिक्षा मंत्री का बयान आधारहीन और भ्रामक : कुणाल

उन्होंने कहा कि उनके आंदोलन की सूचना संबंधित सभी कार्यालयों में विधिवत दी गई थी, तभी रांची प्रशासन हमें गाइड करते हुए मंत्री आवास तक ले गई थी. उस दिन सुबह से ही उनके आवास पर भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती थी. सूचना की रिसीव कॉपी भी संघ के पास मौजूद है. कुणाल दास ने कहा कि दो दिन पूर्व भी जिस तरह से शिक्षा मंत्री ने पारा शिक्षकों के वेतनमान की मांग पर बयान दिया है वह आधारहीन और भ्रामक बयान है. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुरः">https://lagatar.in/manoharpur-the-launch-of-your-plan-your-government-your-door-program-from-dhipa-panchayat/">मनोहरपुरः

ढिपा पंचायत से आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ

काला झंडा दिखने की तैयारी में पारा शिक्षक

मंत्री ने पारा शिक्षकों को वेतनमान देने के अपने वायदे पर वादाखिलाफी की है तो उन्हें अंदर ही अंदर अहसास हो रहा है कि आंदोलन का बिगुल फूंक चुके टेट पास पारा शिक्षक अब किसी भी हाल में मानेंगे नहीं. कुणाल दास ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की बहानेबाजी अब नहीं चलेगी. टेट पास पारा शिक्षकों को वेतनमान देते हुए समायोजित करना ही होगा. जरूरत पड़ी तो हेमंत सरकार को भी रघुवर सरकार की तर्ज़ पर स्थापना दिवस पर काला झंडा दिखाकर मोरहाबादी पार्ट टू दोहराएंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही