Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल प्रखंड क्षेत्र के चिलगु पुनर्वास स्थल के समीप जमीन पर निर्माण कार्य कर रहे लोगों का विस्थापितों ने जमकर विरोध किया. स्थल पर बड़ी संख्या में लोग पारंपरिक हथियार से लैस थे. बताया जाता है कि सुवर्णरेखा बहुउद्देश्यीय परियोजना के तहत चिलगु पुनर्वास स्थल को आवासीय भूखंड के रूप में विकसित किया गया है. यहां चांडिल डैम के विस्थापित परिवारों को बसने के लिए जमीन दी गई हैं. लेकिन, राजस्व अभिलेख में पुनर्वास की जमीन को दर्ज नहीं किया गया है, जिसके कारण आए दिन यहां की जमीन को लेकर विवाद खड़ा होता रहता है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-mp-sanjay-seth-meets-railway-minister-in-delhi/">चांडिल
: सांसद संजय सेठ ने दिल्ली में रेल मंत्री से की मुलाकात
में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली का विरोध, शोधार्थी गुरुवार को करेंगे रांची विवि में तालाबंदी
: सांसद संजय सेठ ने दिल्ली में रेल मंत्री से की मुलाकात
विस्थापितों ने कहा- पुनर्वास स्थल की है जमीन
चिलगु में बुधवार को एक नया मामला सामने आया है, जिसके कारण विस्थापितों को विरोध पर उतरना पड़ा. बताया जाता है कि चिलगु पुनर्वास की जमीन पर एक सेवानिवृत्त सैनिक को दो एकड़ जमीन बंदोबस्त कर दी गई हैं. जहां पिछले दिनों अंचल कार्यालय द्वारा उक्त जमीन की मापी भी की गई. वहीं, बुधवार को उक्त जमीन पर निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा था. निर्माण कार्य के विरोध करने वाले ग्रामीणों ने कहा कि उपायुक्त कार्यालय के राजस्व विभाग द्वारा जमीन बंदोबस्ती करने में लापरवाही बरती गई हैं, जिसके कारण गतिरोध की स्थिति उत्पन्न हुई हैं. ग्रामीणों ने बताया कि चिलगु पुनर्वास स्थल की जमीन पूर्व में सरकारी थी, लेकिन बाद में इस जमीन को सुवर्णरेखा बहुउद्देश्यीय परियोजना ने अधिग्रहण कर लिया है. सुवर्णरेखा बहुद्देश्यीय परियोजना ने जमीन अधिग्रहण कर विस्थापितों के लिए पुनर्वास स्थल के रूप में आरक्षित कर दिया है. जबकि, राजस्व विभाग ने पूर्व के रिकॉर्ड और कागजात के आधार पर सेवानिवृत्त सैनिक के नाम पर बंदोबस्ती कर दी है. विरोध करने की सूचना पर आई पुलिस को भी ग्रामीणों ने बैरंग लौटा दिया. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/protest-against-reinstatement-of-assistant-professor-in-jharkhand-research-scholars-will-lock-down-ranchi-university-on-thursday/">झारखंडमें असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली का विरोध, शोधार्थी गुरुवार को करेंगे रांची विवि में तालाबंदी
Leave a Comment