Search

 
 
 

चांडिल : नाबालिग की हत्या का प्रयास करने वाला युवक गया जेल

 
  • परिजन और ग्रामीणों ने सामूहिक दुष्कर्म का लगाया आरोप
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग को जहर खिलाकर जान से मारने का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार चांडिल थाना क्षेत्र के एक गांव की एक नाबालिग लड़की 16 फरवरी की रात लगभग 11 बजे घर से कहीं चली गई थी. लड़की के पिता ने बताया कि दूसरे दिन 17 फरवरी को सुबह गांव से दो-तीन किलोमीटर दूर स्वर्णरेखा नदी के पास लड़की बेहोशी की हालत में मिली. इसे भी पढ़ें : रूस">https://lagatar.in/russia-claims-army-and-security-forces-foiled-ukrainian-attack-killed-234-fighters/">रूस

का दावा :  सेना और सुरक्षा बलों ने यूक्रेन के हमले को किया नाकाम, 234 लड़ाकों को मार गिराया
परिजनों ने उसे इलाज के लिए तत्काल एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर में भर्ती कराया. पीड़िता के पिता ने बताया कि 20 फरवरी को लड़की के होश में आने पर उसने कहा कि गांव का एक युवक उसे रात में बहला-फुसलाकर जंगल ले गया और जहर पिला दिया. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-ducha-toppo-zonal-secretary-of-bokaro-steel-workers-union-intuc-passes-away/">नोवामुंडी

: बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन इंटक के जोनल सेक्रेटरी दुचा टोप्पो का निधन

घटना के 25 दिन बाद हुई गिरफ्तारी

इस संबंध में लड़की के पिता ने चांडिल थाना में 22 फरवरी को लिखित आवेदन देकर घटना की जांच पड़ताल करते हुए कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया था. चांडिल थाना की पुलिस ने तकनीकी जानकारी व गहन अनुसंधान के दौरान घटना के 25 दिनों बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस मामले पर चार मार्च को बड़ी संख्या में महिलाओं ने चांडिल थाना का घेराव किया था. इसे भी पढ़ें : पटना">https://lagatar.in/patna-criminals-shot-three-people-in-broad-daylight-in-the-vegetable-market/">पटना

: सब्जी मंडी में अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की, तीन लोगों को लगी गोली
उस समय ग्रामीण महिलाओं व परिजनों ने आरोप लगाया था कि नाबालिग पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया गया है. इस संबंध में चांडिल थाना प्रभारी ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद सारी चीजों का खुलासा हो जाएगा. इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी. पुलिस घटना के सभी बिंदुओं पर गहन जांच कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही