Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : डीप बोरिंग में लगे पंप सेट को उखाड़ ले भागे चोर

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के नीमडीह थाना अंतर्गत बेरासी सिरूम पंचायत के सिरूम गांव में लघु सिंचाई व समुदायिक शौचालय के डीप बोरिंग में लगे पंप की चोरी हो गई है. बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने डीप से समरसिबल पंप को चोरी कर लिया. इसकी जानकारी लोगों को गुरुवार को सुबह हुई. इसके बाद ग्रामीण सामुदायिक शौचालय के पास पहुंचकर देखा तो समरसिबल पंप गायब मिला. ग्रामीण चोरी की घटना से अचंभित है. हालांकि स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नीमडीह थाना की पुलिस को दे दी है. इसे भी पढ़ें : आजीवन">https://lagatar.in/former-du-professor-saibaba-who-was-sentenced-to-life-imprisonment-is-released-from-nagpur-jail/">आजीवन

कारावास की सजा पाये डीयू के पूर्व प्रोफेसर साईबाबा नागपुर जेल से रिहा…  

विधायक निधि से लगा था पंप

जानकारी देते हुए गांव के हेमंत सिंह सरदार ने बताया पूर्व विधायक दिवंगत साधुचरण महतो के कार्यकाल में विधायक निधि से लघु सिंचाई एवं सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया गया था. सामुदायिक शौचालय का इस्तेमाल ग्रामीण करते थे. वहीं डीप बोरिंग से लोग सिंचाई करने के साथ नहाते भी थे. डीप बोरिंग पर लगे पंप सेट को अज्ञात चोरों ने बुधवार की रात को चोरी कर लिया. चोरों ने बोरिंग पर लगे पाइपों को खेत में ही छोड़ दिया है. चोरी की घटना को लेकर सिरूम और आसपास के क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म है. इसे भी पढ़ें : स्पैनिश">https://lagatar.in/jharkhand-high-court-seeks-detailed-action-report-in-the-gang-rape-case-of-a-woman-of-spanish-origin/">स्पैनिश

मूल की महिला से गैंगरेप मामला : झारखंड हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट

चांडिल : महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर निकाली जाएगी कलश यात्रा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Chandil-Trimurty.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल डैम रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में महाशिवरात्रि के अवसर पर त्रिमूर्ति शिव जयंती पर्व का आयोजन किया जाएगा. इसके लिए दस मार्च को सुबह आठ बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी. इसकी जानकारी देते हुए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बीके शिवकन्या बहन ने बताया कि शिवरात्रि परमपिता शिव के अवतरण का यादगार है. इसे भी पढ़ें : Electoral">https://lagatar.in/electoral-bond-ngos-contempt-petition-in-supreme-court-against-sbis-application/">Electoral

Bond : एसबीआई की अर्जी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एनजीओ की अवमानना याचिका
उन्होंने बताया कि 88वीं शिव जयंती महोत्सव महापर्व पर शिवध्वज फहराया जाएगा. दस मार्च को चांडिल डैम रोड स्थित मुनका धर्मशाला में सुबह दस बजे से महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप में ब्रह्माकुमारी राजयोगिनी अंजू दीदी उपस्थित रहेंगी. महोत्सव को लेकर जोर-शोर से तैयारियां की जा रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही