Search

 
 
 

Chandil : किशुनडीह में बिजली का केबल तार काटकर ले गए चोर, आपूर्ति बंद

 
Chandil (Dilip Kumar) :  कुकड़ु प्रखंड की पारगामा पंचायत अंतर्गत किशुनडीह में अज्ञात चोरों ने बिजली का केबल तार की चोरी कर ली. चोर शुक्रवार की रात लगभग चार सौ मीटर बिजली का थ्री फेज केबल तार काटकर ले गए. उक्त तार के माध्यम से गांव के गुरुचरण महतो के घर तक बिजली की आपूर्ति होती थी. तार चोरी किए जाने के बाद से बिजली आपूर्ति ठप हो गई है.

पूरा क्षेत्र हाथी प्रभावित, बगैर बिजली रहना खतरनाक

गुरुचरण महतो ने बताया कि उनके घर में दो दिव्‍यांग बच्चे भी हैं. पूरा क्षेत्र हाथी प्रभावित है. आए दिन क्षेत्र में जंगली हाथी पहुंच जाते हैं. ऐसे में बगैर बिजली के रात में रहना खतरनाक साबित हो सकता है. बिजली की तार चोरी होने के बाद बिजली आपूर्ति बंद होने से उनका परिवार दहशत में है. उन्होंने विभाग से जल्द बिजली बहाल करने की मांग की है, ताकि उनका परिवार सुरक्षित रह सके. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/four-five-fighter-planes-of-the-air-force-passed-through-kiriburu-people-came-out-of-their-houses/">Kiriburu

: वायु सेना का चार-पांच लड़ाकू विमान काफी नीचे से गुजरा, घरों से बाहर निकले लोग
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही