Search

चांडिल : साइबर ठगी के आरोप में नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार, गए जेल

  • 17 मोबाइल, सिम कार्ड, चार्जर लोगों के नाम पता व मोबाइल लिखा डायरी समेत नगद बरामद
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के कपाली ओपी की पुलिस ने साइबर ठगी करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया. इसमें एक नाबालिग भी शामिल है. पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के पास से 17 अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल फोन, कई सिम कार्ड, चेक बुक, डायरी और नगद राशि बरामद किया है. इसकी जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुनील कुमार रजवार ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-international-womens-day-celebrated-in-rambha-college-of-education/">जमशेदपुर

: रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
उन्होंने बताया कि सरायकेला खरसावां जिला पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि कुछ साईबर अपराध कर्मी कपाली ओपी अंतर्गत तामुलिया बस्ती काड़ाधारा जेवियर स्कुल के सामने एक घर में साईबर अपराध करने का काम कर रहे है. सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई करने के लिए चांडिल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. छापामारी दल ने तमोलिया बस्ती काडाधारा जेवियर स्कुल के सामने स्थित सोमेला महतो के घर पहुंचकर देखा कि तीन युवक अपने-अपने मोबाईल फोन पर व्यस्त थे. पुलिस दल को देखकर सभी भागने का प्रयास करने लगे जिसे गठित छापामारी दल के सहयोग से पकड़ लिया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-multilingual-literary-organization-sahyog-celebrated-international-womens-day/">जमशेदपुर

: बहुभाषीय साहित्यिक संस्था ‘सहयोग’ ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

ऑनलाइन सामान मांगने वालों को ठगते थे आरोपी

एसडीपीओ सुनील कुमार रजवाड़ ने बताया कि पकड़ाए है तीनों आरोपियों के पास से डायरी बरामद की गई है, जिस पर कई लोगों के नाम, मोबाइल नंबर और पता लिखा हुआ है. उन्होंने बताया कि तीनों युवक किसी माध्यम से ऑनलाइन सामान मंगाने वालों की सूची हासिल करते थे, जिसके आधार पर वे सामग्री मांगने वालों को फोन कर बताते थे कि उनके सामान की डिलीवरी में कुछ दिक्कतें हैं और ऐसा कहते हुए एक लिंक भेजते थे जिस पर वे एक या दो रुपये भेजने के लिए कहते थे. इस दौरान उसके टीम के सरगना उनका सारा बैंक डिटेल निकाल लेता था और इस प्रकार ठगी की घटना को अंजाम दिया जाता था. इसे भी पढ़ें : गुमला">https://lagatar.in/gumla-body-of-missing-youth-found-in-well-suspicion-of-murder/">गुमला

: लापता युवक का शव कुएं में मिला, हत्या की आशंका
उन्होंने बताया कि पकड़ाये तीनों युवक बिहार के रहने वाले हैं. यहां किराए का मकान लेकर ठगी की घटना को अंजाम दे रहे थे. पुलिस तीनों के आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है. पड़ा है युवकों में शेखपुरा सराय के रहने वाले 24 वर्षीय कन्हैया कुमार, नालंदा के रहने वाले 23 वर्षीय राजीव कुमार और एक नाबालिक शामिल है. पत्रकार सम्मेलन में चांडिल के पुलिस निरीक्षक चांडिल थाना प्रभारी और कपटी ओपी प्रभारी भी शामिल थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-11609-cases-executed-in-national-lok-adalat-2/">चाईबासा

: राष्ट्रीय लोक अदालत में 11609 मामलों का हुआ निष्पादन

चांडिल : पुरी-आनंद विहार ट्रेन को सांसद ने झंडी दिखा किया रवाना

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Chandil-Puri-Train.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल वासियों को शनिवार से नई ट्रेन की सौगात मिली. रांची के सांसद संजय सेठ ने ट्रेन को चांडिल जंक्शन स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. उक्त साप्ताहिक ट्रेन नई दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन से उड़ीसा के पुरी के बीच चलेगी. इस ट्रेन के शुरू होने से झारखंड के सुदूरवर्ती ग्रामीणों को सीधे नई दिल्ली और पूरी जाने की सुविधा मिलेगी. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/national-lok-adalat-in-jharkhand-high-court-parties-benefited-from-an-amount-of-more-than-five-crores/">झारखंड

हाईकोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालतः पांच करोड़ से अधिक की राशि से पक्षकार हुए लाभान्वित
पुरी स्टेशन से चलकर चांडिल पहुंचने पर चांडिल वीडियो के साथ भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने ट्रेन का जोरदार स्वागत किया. इस ट्रेन के शुरू होने पर चांडिल वासियों ने खुशी जताई है और केंद्र सरकार पर आभार व्यक्त किया है. इस अवसर पर चांडिल जंक्शन रेलवे स्टेशन परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-11609-cases-executed-in-national-lok-adalat-2/">चाईबासा

: राष्ट्रीय लोक अदालत में 11609 मामलों का हुआ निष्पादन

सांसद ने रांची के विकास की सुनाई गाथा

चांडिल रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सांसद संजय सेठ ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में किए गए विकास योजना की लंबी गाथा सुनाएं. उन्होंने रांची क्षेत्र में किए गए विकास योजनाओं की लंबी सूची पेश किया. अपने भाषण में सांसद ने ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की योजनाओं को लेकर चर्चा नहीं के बराबर किया अपने कार्यकाल में इचागढ़ के विकास के लिए उन्होंने किन योजनाओं का शुभारंभ किया, यहां के किस कैसे उन्नत होंगे, यहां के युवाओं को अच्छी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अपने क्षेत्र में कैसे मिलेगा, लड़कियों को उच्च शिक्षा किस प्रकार मिल पाएगा. इसे भी पढ़ें : गुमला">https://lagatar.in/gumla-body-of-missing-youth-found-in-well-suspicion-of-murder/">गुमला

: लापता युवक का शव कुएं में मिला, हत्या की आशंका
इस पर उन्होंने किसी प्रकार का चर्चा नहीं किया. संसद का भाषण पूरी तरह से चुनावी था. इस अवसर पर डीआरयूसीसी मेंबर दिवाकर सिंह, सांसद प्रतिनिधि मदन सिंह सरदार, जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता देवाशीष राय, भाजपा के जिला महामंत्री मधुसूदन गोराई, भाजपा नेत्री सारथी महतो, प्रभात कुमार पोद्दार समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-international-womens-day-celebrated-in-rambha-college-of-education/">जमशेदपुर

: रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp