Search

 
 
 

चांडिल : दो बाइक की टक्कर में तीन घायल

 
Chandil ( Dilip Kumar) : चौका-कांड्रा सड़क पर चौका थाना क्षेत्र के खूंटी घाटी के समीप मंगलवार को दो बाइक में भिडंत हो गई. इस घटना में 3 व्यक्ति घायल हुए हैं. घायलों में ईचागढ़ थाना क्षेत्र के चिमटिया निवासी अजित महतो व चैती महतो और रांगामाटिया निवासी विकास महतो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-application-sought-for-in-charge-of-degree-college-manoharpur-and-sports-in-charge-of-kolhan-university/">चाईबासा

: डिग्री कॉलेज मनोहरपुर प्रभारी व कोल्हान विवि के स्पोर्ट्स प्रभारी के लिए मांगा आवेदन
मिली जानकारी के अनुसार चिमटिया निवासी अजित महतो अपने घर से मातकामडीह जा रहे थे और विपरीत दिशा से बाइक सवार विकास महतो आ रहे थे. इस दौरान खूंटी घाटी में दोनों बाइकों के बीच आपस में टक्कर हो गई. घटना की सूचना मिलते ही चौका थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एम्बुलेंस से तीनों घायल को अस्पताल भेजा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही