Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है. चांडिल स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में जहां चिकित्सीय सुविधाओं का घोर अभाव है, वहीं अनुमंडल क्षेत्र के तिरुलडीह स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी एक एएनएम के भरोसे चल रहा है. ये स्थिति उस जिले की है जहां के प्रभारी मंत्री स्वयं राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हैं. हेमंत सरकार के स्वास्थ्य मंत्री अपने कार्यकाल में सुदूरवर्ती तिरुलडीह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक नहीं दे सके हैं. अनुमंडल क्षेत्र के बेकार पड़े कई उप स्वास्थ्य केंद्र और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सरकार की व्यवस्था को मुंह चिढ़ा रही है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-ied-blast-in-goilkera-tractor-damaged-driver-helper-injured/">चक्रधरपुर
: गोइलकेरा में आईईडी विस्फोट, ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त, चालक-खलासी घायल
: विभूति भूषण बंद्योपाध्याय के घर की पवित्र मिट्टी भाजपा नेताओं ने की संग्रह
: गोइलकेरा में आईईडी विस्फोट, ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त, चालक-खलासी घायल
तिरुलडीह पीएचसी में मात्र एक एएनएम
अनुमंडल क्षेत्र के कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत तिरुलडीह में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है. स्वास्थ्य केंद्र में मात्र एक एएनएम पदस्थापित है. पूरे प्रखंड क्षेत्र के लोगों की चिकित्सा की जिम्मेदारी अस्पताल में पदस्थापित एएनएम पर है. यहां अगस्त 2022 से चिकित्सक नहीं है. अस्पताल में नवंबर 2021 में एक चिकित्सक की पदस्थापना की गई थी. योगदान देने के बाद चिकित्सक ने अगस्त 2022 में अपना तबादला करवा लिया. इसके बाद से अस्पताल में चिकित्सक की पदस्थापना नहीं हुई है. चिकित्सक व प्रर्याप्त संख्या में स्वास्थ्यकर्मियों के नहीं रहने के कारण भवन बेकार साबित हो रहे हैं. खाली पड़े भवन धीरे-धीरे खंडहर का रूप लेने लगे हैं. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-bjp-leaders-collected-the-sacred-soil-of-vibhuti-bhushan-bandyopadhyays-house/">घाटशिला: विभूति भूषण बंद्योपाध्याय के घर की पवित्र मिट्टी भाजपा नेताओं ने की संग्रह
Leave a Comment