Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : सरहुल सेंदरा यात्रा में उमड़ा आदिवासी समाज, प्रकृति रक्षा का दिया संदेश

Chandil (Dilip Kumar) : विभिन्न आदिवासी संगठनों की ओर से शुक्रवार को विशाल सरहुल सेंदरा यात्रा निकाला गया. खुदियाडीह मैदान से प्रारंभ होकर विभिन्न स्थानों से गुजरते हुए सरहुल सेंदरा यात्रा चांडिल गोल चक्कर स्थित झारखंड दिशोम जाहेरथान पहुंचा. जहां यात्रा का समापन हुआ. आदिवासी समन्वय समिति चांडिल अनुमंडल, पातकोम दिशोम माझी परगना महाल चांडिल, संयुक्त ग्रामसभा इचागढ़ और झारखंड दिशोम बाहा सरहुल कमेटी गोल चक्कर के संयुक्त तत्वावधान में निकाली गई सेंदरा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. पारंपरिक वेशभूषा में सेंदरा यात्रा में शामिल लोग हाथों में सरना झंडा, सखुआ डाली, तीर धनुष, तलवार और पारंपरिक वाद्य यंत्र लिए चल रहे थे. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-sankat-mochan-bhavani-temples-life-consecration-ceremony-from-friday/">लातेहार

: शुक्रवार से संकट मोचन भवानी मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह

शहीदों की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Chandil-Sendra-Yatra-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> खुदियाडीह मैदान से प्रारंभ होकर सेंदरा यात्रा चौका पहुंचा. यात्रा में शामिल लोग चौका मोड़ पर प्रदर्शन किए और मुखिया होटल के लिए रवाना हुए. मुखिया होटल में प्रदर्शन करने के बाद सभी डैम रोड़ गांगुडीह होते हुए चांडिल चौक बाजार पहुंचे. वहां से चांडिल स्टेशन चौक पहुंचा. स्टेशन चौक से वापस लौटते हुए चांडिल चौक बाजार और एनएच 32 होते हुए चांडिल गोलचक्कर पहुंचा. सेंदरा यात्रा चांडिल बाजार में भव्य सेंदरा प्रदर्शन करते हुए गोलचक्कर की ओर निकले. गोलचक्कर स्थित जाहेरथान में परंपरा के अनुसार हथियारों की पूजा की गई. इस दौरान सभी ने एक साथ मिलकर सरहुल नृत्य किया. ढोल, मांदर और नगाड़ों की थाप पर थिरकते पैर सरहुल की विशिष्टता दर्शा रहे थे. विशाल बाहा सेंदरा यात्रा के दौरान सरहुल का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के साथ प्रकृति की रक्षा का संदेश दिया गया. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-sand-smugglers-and-villagers-held-co-station-in-charge-hostage-released-after-hours/">गिरिडीह

: बालू तस्करों और ग्रामीणों ने सीओ-थाना प्रभारी को बनाया बंधक, घंटों बाद छोड़ा 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही