Search

चांडिल : उलगुलान के महानायक बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर दी गई श्रद्धांजलि

Chandil (Dilip Kumar) : एआईडीएसओ ने शुक्रवार को सरायकेला-खरसावां जिले में धरती आबा बिरसा मुंडा का शहादत दिवस मनाया गया. छात्र संगठन की ओर से चांडिल प्रखंड के कटिया में जिला सचिव प्रभात महतो, जिला कार्यालय सचिव युधिष्ठिर प्रमाणिक व राजा प्रमाणिक के नेतृत्व में और कुकड़ू प्रखंड में जिला कमेटी सदस्य मेघुराम, दयामय, आनंद व ठाकुरदास के नेतृत्व में बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया. वहीं जिला मुख्यालय सरायकेला स्थित बिरसा चौक में जिला कमेटी के सदस्य रामेश्वर महतो, प्रभात महतो, विवेक व समीर के नेतृत्व में और आदित्यपुर एनआईटी गेट में जिला कोषाध्यक्ष अमन कुमार व सचिव मंडली के सदस्य लखीकांत के नेतृत्व में धरती आबा को श्रद्धांजलि दी. इसे भी पढ़ें : हुसैनाबाद">https://lagatar.in/hussainabad-formation-of-ncp-panchayat-committee-in-saraiya-emphasis-on-partys-strength/">हुसैनाबाद

: सरैया में एनसीपी पंचायत कमेटी का गठन, पार्टी की मजबूती पर जोर

युवाओं को एक होकर संकल्प लेने का समय

मौके पर एआईडीएसओ सरायकेला-खरसावां जिला सचिव प्रभात कुमार महतो ने कहा कि झारखंड अलग राज्य बने 23 वर्ष होने वाला है. प्राकृतिक संपदाओं से परिपूर्ण जंगलों का राज्य झारखंड बहुत आगे बढ़ चुका है. लेकिन वर्तमान समय में भी विकास के नाम पर जल, जंगल, जमीन का दोहन व यहां के लोगों को क्षेत्र से विस्थापित होना पड़ रहा है. स्कूलों व कॉलेजों में शिक्षक नहीं हैं, कर्मचारी नहीं है, एनईपी 2020 जैसे शिक्षा विरोधी नीति लागू करके शिक्षा का निजीकरण, व्यापारीकरण, सांप्रदायीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है. राज्य में सीयूईटी के तहत महाविद्यालयों में नामांकन लिया जा रहा है, जिससे बहुत सारे छात्र नामांकन से वंचित हो रहे हैं. देश में करोड़ों युवा बेरोजगार हैं. ऐसी परिस्थिति में युवाओं को धरती आबा बिरसा मुंडा के जीवन संघर्ष से प्रेरणा लेकर अपने हक व अधिकारों के लिए एक होने का संकल्प लेना चाहिए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp