Search

 
 
 

चांडिल : डॉ भीमराव अंबेडकर को दी गई श्रद्धांजलि

 
Chandil (Dilip Kumar) : संविधान निर्माता सह भारत सरकार के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर चांडिल प्रखंड के भुइयांडीह स्थित उनकी मूर्ति पर विधायक सविता महतो, आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरे लाल महतो समेत आम व खास ने श्रद्धांजलि अर्पित की. आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने माल्यार्पण करने के बाद कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर समाज चांडिल, सुधारक, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री आदि बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे. उनके द्वारा तैयार किए गए संविधान में नागरिकों के स्वतंत्रता के लिए संवैधानिक गारंटी और सुरक्षा प्रदान की गई है. इसमें धर्म की आजादी, छुआछूत को खत्म करना और भेदभाव के सभी रूपों का उल्लंघन करना शामिल है. इस अवसर पर घासीराम लायक, गौरी प्रसाद लायक, लक्ष्मीकांत महतो, कृष्णा लायक समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : यूपी">https://lagatar.in/up-police-said-183-criminals-killed-in-encounters-since-march-2017/">यूपी

पुलिस ने कहा, मार्च 2017 से अब तक एनकाउंटर में 183 अपराधी मारे गये

समाज में विशिष्ट योगदान देने वालों को किया सम्मानित

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Chandil-Baba-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर चांडिल प्रखंड के चिलगु स्थित आजसू पार्टी के कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरे लाल महतो ने समाज में विशिष्ट योगदान देने वालों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. सम्मानित होने वालों में गौरी प्रसाद लायक, रासबिहारी लायक, कालू लायक, कीर्तन लायक, विशेश्वर लायक, धीरेंद्र लायक, लंबू लायक, हिमांशु लायक, अहिराम लायक, रायबु लायक समेत कई अन्य लोग शामिल हैं. मौके पर हरे लाल महतो ने कहा कि डॉ बाबा साहेब आंबेडकर ने सामाजिक समरसता बनाए रखने का काम किया. उन्होंने शोषित, दलित व दबे कुचले समाज को मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया. उन्होंने कहा कि युवाओं को उन्हें अपना आदर्श बनाकर उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही