Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : अनियंत्रित बोलेरो तालाब में घुसा, दो बच्चा समेत 8 महिला घायल

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar)चांडिल थाना क्षेत्र के रुदिया स्थित एक तालाब में अनियंत्रित बोलेरो घुस गया. इस घटना में सभी सवारों के साथ बोलेरो तालाब के पानी में डूब गया. बोलेरो में चालक के अलावा दो बच्चे समेत नौ महिलाएं सवार थी. इस घटना में एक महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जबकि 2 बच्चों समेत आठ महिला घायल हैं. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने सभी को बोलेरो से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा. चांडिल स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में जांच के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए खूंटी निवासी उर्मिला मार्डी को एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया गया. घटना के बाद बोलेरो का चालक फरार बताया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-illegal-occupation-of-land-by-modi-builder-in-tupudana-case-in-sdo-court/">रांचीः

तुपुदाना में मोदी बिल्डर कर रहा भूमि पर अवैध कब्जा, SDO कोर्ट में मामला

सरायकेला से लौट रहे थे

[caption id="attachment_704725" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Chandil-Bolero-Ghayal.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> गंभीर रूप से घायल महिला.[/caption] बोलोरो में चौका थाना के खूंटी स्थित तेजस्विनी सेंटर की नौ महिलाएं और 2 बच्चे सवार थे. सभी सरायकेला से परीक्षा देकर लौट रहे थे. दुर्घटना में घायल सभी महिलाओं को प्राथमिक चिकित्सा के लिए अनुमंडल अस्पताल चांडिल पहुंचाया गया. बोलेरो पलटने से 19 वर्षीय उर्मिला मार्डी की पानी में देर तक रहने के कारण स्थित गंभीर है. वहीं आठ महिला और दो बच्चे की स्थिति सामान्य है और वे सभी अपने परिजन के साथ अपने घर लौट गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-teacher-removed-kalava-from-students-hand-fury-in-hindu-organizations/">बोकारो

: शिक्षक ने छात्र के हाथ से हटवाया कलावा, हिंदू संगठनों में रोष

कैसे घटी घटना

बताया जा रहा है कि बुधवार को तेजस्विनी परियोजना के तहत ड्रॉपआउट महिलाओं की मैट्रिक परीक्षा का आयोजन जिला मुख्यालय सरायकेला में किया गया था. चौका के खूंटी सेंटर की कुल नौ महिला सरस्वती महतो, सुनीता महतो, फुलमनी कुमारी, सुमित्रा मांझी, ओमना महतो, जयंती महतो, जमुना मांझी, बासनी सिंह मुंडा, ज्योत्सना प्रमाणिक परीक्षा देने गई थीं. इनके साथ तीन और चार वर्ष के दो बच्चे भी थे. सुनीता महतो ने बताया कि सराकेला से लौटने के क्रम में बोलेरो चालक मोबाइल पर बात करते हुए गाड़ी चला रहा था. इसी क्रम में सड़क पर एक छोटे बच्चे को धक्का मार कर तेज रफ्तार से भागने लगा. चांडिल के रूदिया गांव जाने के क्रम में गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और पलटी खाते हुए तालाब के पानी में घुस गई. वहीं गाड़ी का चालक गाड़ी से निकल कर फरार हो गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही