Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : अनियंत्रित ट्रक ने वृद्धा को मारा धक्का, मौके पर ही मौत

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : रांगामाटी-सिल्ली सड़क पर ईचागढ़ थाना क्षेत्र के रुगड़ी बाजार के समीप बुधवार को अनियंत्रित ट्रक ने सड़क पर चल रही एके वृद्धा को जोरदार धक्का मारा. अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से वृद्धा की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई. मृतक वृद्धा की पहचान रुगड़ी गांव के रहने वाली 65 वर्षीय बीनन देवी के रूप में किया गया. बताया जा रहा कि वृद्धा जनवितरण प्रणाली की दुकान से अपना राशन लेने जा रही थी. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/champai-soren-reached-his-ancestral-village-for-first-time-after-becoming-cm-grand-welcome/">सीएम

बनने के बाद पहली बार चम्पाई सोरेन पहुंचे पैतृक गांव, भव्य स्वागत
इसी दौरान सिल्ली की ओर से रांगामाटी की ओर जा रहे ट्रक ने पीछे से उसे जोरदार धक्का मारा. ट्रक के धक्के से वृद्धा सड़क पर औंधे मुंह गिरी, जिसके बाद उसकी मृत्यु हो गई. मौके पर उपस्थित उग्र ग्रामीणों ने धक्का मारने वाले ट्रक को पकड़ लिया. ग्रामीणों ने मुआवजा और आबादी वाले क्षेत्र में वाहनों की रफ्तार धीमा रखने की मांग पर सड़क जाम कर दिया. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bjp-city-vice-president-met-babulal-regarding-the-problems-of-sindr/">धनबाद

: सिंदरी की समस्याओं को लेकर बाबूलाल से मिले भाजपा नगर उपाध्यक्ष

दो घंटा जाम रहा सड़क 

उग्र ग्रामीणों ने रांगामाटी-सिल्ली सड़क को करीब दो घंटे तक जाम रखा. ग्रामीण मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. वहीं लोगों का कहना था कि घनी आबादी वाले क्षेत्र में वाहनों को धीमी रफ्तार कम रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग कर रहे थे. सड़क दुर्घटना में वृद्धा की मृत्यु होने और सड़क जाम की सूचना मिलते ही ईचागढ़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. ग्रामीणों ने धक्का मारने वाले ट्रक को पुलिस के हवाले कर दिया. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/champai-soren-reached-his-ancestral-village-for-first-time-after-becoming-cm-grand-welcome/">सीएम

बनने के बाद पहली बार चम्पाई सोरेन पहुंचे पैतृक गांव, भव्य स्वागत
वहीं पुलिस ने जामकर्ता उग्र ग्रामीणों के साथ बातचीत कर सड़क जाम हटाने की आग्रह किया. लंबी बातचीत के बाद ग्रामीण माने और करीब दो घंटे के जाम के बाद सड़क को जाम से मुक्त कर दिया. सड़क जाम रहने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों का काफिला लग गया था. सड़क पर आवागमन सुचारू होने के बाद ईचागढ़ थाना की पुलिस लाश को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/champai-soren-reached-his-ancestral-village-for-first-time-after-becoming-cm-grand-welcome/">सीएम

बनने के बाद पहली बार चम्पाई सोरेन पहुंचे पैतृक गांव, भव्य स्वागत

चांडिल : चिलगु में सनातन धर्म सम्मेलन संपन्न, कीर्तन में उमड़े श्रद्धालु

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Chandil-Chilgu-Kirtan.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chandil (Dilip Kumar) : श्रीमद्भागवत कथा प्रचारक समिति, चिलगु की ओर से आयोजित सप्ताहव्यापी सनातन धर्म सम्मेलन बुधवार को श्रीमद्भागवत परिक्रमा, नगर कीर्तन और प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ. सम्मेलन समापन के अवसर पर ब्राम्हण भोजन और भोग वितरण का आयोजन किया गया. धर्म सम्मेलन का शुभारंभ 31 जनवरी को कलश यात्रा के साथ हुआ था. धर्म सम्मेलन में पश्चिम बंगाल के श्रीधाम नवद्वीप, नदिया से आए कथा वाचक गिरिधारी शास्त्री महाराज द्वारा श्रीमद्भागवत कथा सुनाई गई. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bjp-city-vice-president-met-babulal-regarding-the-problems-of-sindr/">धनबाद

: सिंदरी की समस्याओं को लेकर बाबूलाल से मिले भाजपा नगर उपाध्यक्ष
इस दौरान प्रतिदिन महायज्ञ के साथ प्रातः छह से दोपहर 12 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का मूल श्लोक पाठ हो रहा था. वहीं, शाम चार से रात्रि आठ बजे तक संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा पर प्रवचन दिया जा रहा था. प्रतिदिन कथा सुनने के लिए आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते थे. इस दौरान आकर्षक झांकी और भजनों पर भक्त नाचते-झूमते कथा का आनंद लेते रहे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-three-old-sons-are-torturing-their-old-mother/">आदित्यपुर

: तीन कलयुगी बेटे वृद्ध मां को कर रहे प्रताड़ित

रात्रि जागरण में उमड़े श्रद्धालु

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Chandil-Chilgu-Katha.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सनातन धर्म सम्मेलन में मंगलवार को जागरण रात्रि था. जागरण रात्रि में चिलगु व आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और कथा का श्रवण किया. जागरण रात्रि पर श्री कृष्ण विवाह, बलराम विवाह, कृष्ण सुदामा मिलन, श्री कृष्ण के द्वराकाधीश बनने समेत कई प्रसंगों का सुंदर व संगीतमय प्रवचन दिया गया. अंतिम दिन कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और कथा सुनकर पुण्य के भागी बने. इसे भी पढ़ें : गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-filariasis-awareness-campaign-conducted-in-school/">गढ़वा

: स्कूल में चलाया गया फाइलेरिया जागरूकता अभियान
जागरण रात्रि पर आजसू पार्टी की ओर से भक्तों के बीच पुड़ी, सब्जी और खीर का वितरण किया गया. बुधवार को नगर कीर्तन के साथ दोपहर बाद हवन किया गया. इसके पूर्व अनुष्ठान स्थल पर 64 महंत भोग लगाया गया. इसे कलश उठाने वाले सभी श्रद्धालुओं के बीच वितरण किया जाएगा. यहां सनातन धर्म सम्मेलन के समापन के बाद गुरुवार को भंडारा लगाया जाएगा. इसे भी पढ़ें : चतरा">https://lagatar.in/chatra-militants-opened-fire-left-leaflets-and-threatened-if-work-is-done-without-management/">चतरा

: उग्रवादियों ने की फायरिंग, पर्चा छोड़ दी धमकी… बिना मैनेज किये काम किया तो…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही