Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : चाकूबाजी करने वाले युवकों पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल थाना क्षेत्र के फदलोगोड़ा में मारपीट और चाकू बाजी करने के आरोप में पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया है. जानकारी के अनुसार फदलोगोड़ा में बीती रात चाकूबाजी में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल युवक कृष्ण सिंह मुंडा फदलोगोड़ा का रहने वाला है और उसे इलाज के लिए टीएमएच जमशेदपुर में भर्ती कराया गया है. पुलिस पुलिस हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ कर रही है. स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को चाकूबाजी करने वाले युवकों की पहचान किया और पकड़कर चांडिल थाना की पुलिस को सौंप दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-72-hours-continuous-harikirtan-in-ram-madaiya-basti/">आदित्यपुर

: राम मड़ैया बस्ती में 72 घंटे का अखंड हरिकीर्तन

जानें पूरा मामला

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Chandil-Pistal.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर फदलोगोड़ा के पैदल मार्ग से होकर श्रद्धालु दलमा पहाड़ की चोटी तक चढ़ते हैं. गुरुवार की रात बड़ी संख्या में श्रद्धालु फदलोगोड़ा के रास्ते से दलमा पहाड़ चढ़े हैं. श्रद्धालुओं की सेवा और सहायता के लिए स्थानीय लोग मौजूद रहते हैं. गुरुवार की रात सहयोग करने के लिए उपस्थित स्थानीय युवक कृष्णा सिंह मुंडा को कुछ बदमाशों ने चाकू मारकर घायल कर दिया. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-in-last-5-years-enrollment-poor-children-in-private-schools-is-less-than-50-percent/">रांची:

बीते 5 सालों में निजी स्कूलों में गरीब बच्चों का नामांकन 50 फीसदी से भी कम
बताया जा रहा है कि दलमा पहाड़ चढ़ने के रास्ते में पड़ने वाले चांडिल डैम से निकलने वाली कैनाल के ऊपर वाले रास्ते से जाने में खतरा रहता है. जमशेदपुर के कुछ युवक कैनाल के ऊपर से जाने का प्रयास कर रहे थे. इस पर कृष्णा सिंह मुंडा ने उन्हें मना किया और कैनाल के नीचे से जाने के लिए कहा. इसी बात को लेकर नशे में धुत जमशेदपुर के युवकों ने चाकू मारकर कृष्णा सिंह मुंडा को गंभीर रूप से घायल कर दिया और वहां से दलमा की ओर फरार हो गए. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-in-last-5-years-enrollment-poor-children-in-private-schools-is-less-than-50-percent/">रांची:

बीते 5 सालों में निजी स्कूलों में गरीब बच्चों का नामांकन 50 फीसदी से भी कम

ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा 

शुक्रवार को दोपहर के वक्त दलमा से लौटने के दौरान स्थानीय लोगों ने चाकू बाजी करने वाले युवकों को पहचान लिया और उन्हें घेरकर पकड़ लिया. इसके बाद ग्रामीणों ने हमलावरों को चांडिल पुलिस को सौंप दिया. युवकों के पास से कई तरह से धारदार हथियार एवं एक पिस्टल मिला है. हालांकि, उसे नकली पिस्टल बताया जा रहा है. चांडिल पुलिस सभी हमलावरों को पकड़ कर थाने ले गई हैं, जहां पूछताछ की जा रही हैं. वहीं घायल कृष्णा सिंह मुंडा की हालत गंभीर बताया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : JPSC">https://lagatar.in/jpsc-exam-on-march-17-admit-card-not-released-yet/">JPSC

की परीक्षा 17 मार्च को, एडमिट कार्ड अब तक जारी नहीं

चांडिल : महिलाओं को दी गई कानूनी की जानकारी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Chandil-Mahila-Kanoon-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chandil (Dilip Kumar) : नीमडीह प्रखड अंतर्गत झिमड़ी ग्राम में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया. झालसा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला तथा अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति चांडिल की ओर से आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों से अवगत कराया गया. शिविर में पीएलवी शुभंकर महतो ने महिलाओं के अधिकारों की जानकारी देते हुए कहा कि कानून में पुरुषों की भांति महिलाओं को भी बराबर के अधिकार दिये गये है. इसे भी पढ़ें : पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-cbi-raids-shahjahan-sheikhs-residence-in-sandeshkhali/">पश्चिम

बंगाल :  सीबीआई ने संदेशखाली में शाहजहां शेख के आवास पर छापेमारी की
इसके आलावा भी महिलाओं के लिए अलग से कई कानून बनाये गये है. इसके अतिरिक्त पीएलवी ने कहा कि यदि महिला की आय या वित्तीय स्थिति सुदृढ़ है तो भी वह निःशुल्क विधिक सहायता की पात्र है. इस अवसर पर महिलाओं के बीच कानूनी पुस्तिका व असंगठित निबंधन कार्ड का वितरण किया. कार्यक्रम में साधन महतो , प्रियंका महतो, सरस्वती महतो, ममता महतो, आरती वारी, मीना गोराई समेत बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित हुए. इसे भी पढ़ें : पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-cbi-raids-shahjahan-sheikhs-residence-in-sandeshkhali/">पश्चिम

बंगाल :  सीबीआई ने संदेशखाली में शाहजहां शेख के आवास पर छापेमारी की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही