Search

 
 
 

चांडिल : विकसित व मजबूत भारत के लिए भाजपा को दें वोट : देवाशीष

 
  Chandil (Dilip Kumar) : लोकसभा चुनाव में मतदान की तिथि नजदीक आते ही चुनाव प्रचार अभियान तेज हो गया है. सभी राजनीतिक दल और चुनाव में किस्मत आजमा रहे उम्मीदवार जन संपर्क अभियान तेज कर दिए है. रोज अलग-अलग स्थानों में जन संपर्क अभियान चलाकर और अन्य विभिन्न माध्यमों से लोगों से समर्थन मांगा जा रहा है. इसी क्रम में चांडिल प्रखंड के झाबरी पंचायत अंतर्गत सुदूरवर्ती गांव कडरुबेड़ा में भाजपा ने जन संपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं का समर्थन मांगा. भाजपा के चौका मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में चलाए गए जन संपर्क अभियान में स्थानीय नेता व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल थे. इस दौरान ग्रामीणों को भाजपा सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी गई. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-youth-stabbed-to-death-in-broad-daylight-near-taxi-stand/">गिरिडीह

: टैक्सी स्टैंड के पास दिनदहाड़े चाकू मारकर युवक की हत्या 

सशक्तीकरण के लिए भाजपा को चुने

जन संपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों से बात करते हुए भाजपा नेता जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष देवाशीष राय ने कहा कि विकसित व मजबूत भारत के लिए भाजपा को वोट दें. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश सशक्त बन रहा है. वहीं प्रधानमंत्री के निर्देश पर देशवासियों के लिए कई महत्वाकांक्षी और लाभकारी योजना चलाया जा रहा है. प्रधानमंत्री ने देश की महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी काम किए है. देश के संचालन में महिलाओं की भागिदारी सुनिश्चित करने के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिया है. बुनियादी सुविधाओं का आधुनिकीकरण किया जा रहा है. देश में स्वच्छ पेयजल के लिए क्रांति आई है. केंद्र सरकार नल से घर-घर जल पहुंचाने का काम कर रही है. घर-घर में शौचालय बनवाकर प्रधानमंत्री ने लोगों का जीवनस्तर ऊंचा उठाने का काम किया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही