Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : जंगली हाथी का उत्पात जारी, ग्रामीण भयभीत

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में जंगली हाथी का उत्पात बदस्तूर जारी है. रोज शाम ढलने के बाद गांव की ओर जंगली हाथी के पहुंचने के बाद अब ग्रामीण भयभीत है. गुरुवार की रात एक हाथी जंगल से निकलकर गांव में पहुंच गया. नीमडीह प्रखंड के रामनगर में गुरुवार की रात फिर जंगली हाथी पहुंचा और फसलों को अपना निवाला बनाया. देर रात जंगली हाथी ने रामनगर के रघुनाथ महतो और मनोजित महतो नामक किसान के खेत में लगी फसल को चट कर गया. हाथी ने खेत में लगे फसल को रौंदकर भी नुकसान पहुंचाया. बताया गया कि हाथी ने दोनों किसानों के लगभग दस कट्ठा के खेत में लगी धान की फसल को खाकर और रौंदकर नष्ट किया. जंगली हाथी शाम ढलते ही गांव के पास स्थित खेतों में पहुंच जा रहा है और खेत में लगे गरमा धान, सब्जी आदि को खाकर व पैरों से रौंद कर नष्ट कर रहा है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/nia-is-interrogating-active-plfi-member-vinod-munda-in-the-levy-collection-case-in-many-states-including-jharkhand/">झारखंड

समेत कई राज्यों में लेवी वसूली मामले में PLFI के सक्रिय सदस्य विनोद मुंडा से NIA कर रही पूछताछ

सता रहा अनहोनी का डर

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Chandil-Fasal-Barbad-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> रोज शाम ढलने के बाद जंगली हाथी के आबादी वाले क्षेत्र में पहुंचने के बाद अब ग्रामीणों को अनहोनी होने का भय सता रहा है. हाथी के आने के कारण अंधेरा होने के बाद लोग खेतों की ओर जाना बंद कर दिए है. वैसे इस क्षेत्र में जंगली हाथी का आगमन और जान व माल की क्षति पहुंचाना नई बात नहीं है. जंगली हाथियों की समस्या के समाधान के लिए क्षेत्र के ग्रामीण वन विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाते हुए थक चुके हैं. वन विभाग भी जंगली हाथियों को आबादी वाले क्षेत्र से जंगल में वापस ले जाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. लेकिन हाथियों का झुंड भोजन, पानी की तलाश में वापस गांव की ओर अपना रूख कर रहे हैं. इन दिनों चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत रामनगर, होदागोड़ा, सीमा, गुंडा, काशीडीह समेत आसपास के गांवों में जंगली हाथी की उपस्थिति देखी जा रही है. इसे भी पढ़ें : मोदी">https://lagatar.in/undercurrent-in-western-uttar-pradesh-against-failures-of-modi-and-yogi-government-congress/">मोदी

और योगी सरकार की विफलताओं के खिलाफ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अंडरकरंट : कांग्रेस

चांडिल : यू-ट्यूब पर धूम मचा रहा है कुकड़ू के युवक का गाया गाना

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Chandil-Ulsen-Ansari-Poster.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chandil (Dilip Kumar) : लोकतंत्र के महापर्व यानी लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर विभिन्न माध्यमों से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. देश में कुल सात चरणों में मतदान होना है. इसको लेकर विभिन्न प्रकार के कोषांगों को गठन किया गया है. इनमें एक कोषांग मतदान प्रतिशत बढ़ाने और लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए भी बनाया गया है. इसके माध्यम से कई प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. ताकि लोग घर से निकलकर अपने मतदान करने के अधिकार का उपयोग करें और देश की बागडोर कुशल हाथों में सौंपने में अपनी सहभागिता निभाएं. मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से नुक्कड़ नाटक के माध्यम से, रंगोली बनाकर, प्रभात फेरी निकालकर, शपथ ग्रहण कराकर समेत कई माध्यमों से लोगों को वोट के शक्ति से रू-ब-रू कराया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-netaji-wants-to-cross-the-electoral-hurdle-in-the-name-of-top-party-leaders/">हजारीबाग

: पार्टी के शीर्ष नेताओं के नाम पर चुनावी वैतरणी पार करना चाहते हैं नेताजी

तेजी से वायरल हो रहा गाना

[caption id="attachment_875457" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Chandil-Ulsen-Ansari.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> उलसेन अंसारी.[/caption] सरकार के अलावा सजग जनता भी मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर अपनी सहभागिता दिखा रहे हैं. चांडिल अनुमंडल अंतर्गत कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के शीशी गांव के निवासी उलसेन अंसारी उर्फ हुकुम ने भी मतदान प्रतिशत बढ़ाने और लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए एक गाना गाया है. हुकुम के द्वारा गाया गया रैप सांग्स "वोट दो" यू-ट्यूब पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. हुकुम ने रैप सांग्स में वोट देने को लेकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया है. पूरे गाने में सरायकेला जिला के छऊ नृत्य, चांडिल डैम, कई मंदिर, कंपनियों जैसे जिले भर कई दार्शनिक स्थलों को भी दिखाया गया है. करीब दो सप्ताह में लगभग 40 हजार लोगों ने इस गाने को यूट्यूब में देखा है. यू-ट्यूब पर हुकुम का गाना काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-company-is-spreading-pollution-but-no-action-is-being-taken/">चांडिल

: कंपनी फैला रही प्रदूषण, लेकिन नहीं हो रही कार्रवाई

सीटेट पास है हुकुम

कुकड़ू प्रखंड के शीशी निवासी उलसेन अंसारी उर्फ हुकुम शिक्षित बेरोजगार युवक है. हुकुम डीएलएड (टीचर्स ट्रेनिंग) किया हुआ है और सीटेट पास किया है. हुकुम के पिता तकबुल अंसारी राजमिस्त्री का काम करते हैं. तकबुल अंसारी मकान बनाने का छोटा-छोटा ठेका भी लेते हैं. योग्यता के बाद भी नौकरी नहीं मिलने के कारण हुकुम बिचलित नहीं होते हैं और निजी खर्च पर रैप सांग्स बनाकर यू-ट्यूब पर डालते हैं. इससे एक ओर जहां वे अपनी प्रतिभा को निखारते है. वहीं पर वीडियो बनाकर लोगों का मनोरंजन भी करते हैं. इसे भी पढ़ें : मैथन">https://lagatar.in/maithon-police-recovered-rs-5-50-lakh-from-car-car-and-cash-seized/">मैथन

पुलिस ने कार से 5.50 लाख किये बरामद, कार व कैश जब्त
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही