Search

 
 
 

चांडिल : चित्रांकन व निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल प्रखंड के शहरबेड़ा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में जल जीवन मिशन के तहत प्रकाश जन सेवा संस्था द्वारा चित्रांकन व निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को शुक्रवार की सुबह समारोह में पुरस्कृत किया गया. प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को किया गया था. प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने जल जीवन विषय पर बेहतरीन चित्र अंकित किया. वहीं, कई बच्चों ने निबंध लेखन में जल जीवन के विषय पर बेहतरीन विचार रखे. दोनों प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले तीन बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. प्रतियोगिता में पीयूष कुम्हार को प्रथम, पायल कुम्हार को द्वितीय और निशा प्रमाणिक को तृतीय पुरस्कार मिला. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-a-herd-of-elephants-broke-half-a-dozen-houses-in-kurli-village-late-night/">चांडिल

: हाथियों के झुंड ने देर रात कुरली गांव में आधा दर्जन घरों को तोड़ा
मौके पर आईएसए ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर रुम्पा मंडल ने बताया कि स्कूली बच्चों के बीच जल जीवन विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन गया था. चांडिल प्रखंड के सभी स्कूलों में संस्था द्वारा प्रतियोगिता करवाने का प्रयास किया जा रहा है. इससे बच्चों के बीच जल संरक्षण और जल के सदुपयोग को लेकर जागरुकता आएगी. इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक सत्यवान कर्मकार, कनक लता बद्र, जल सहिया मंगला तंतुबाई, सेविका सुजाता महतो आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही