Search

 
 
 

चांडिल : जिप उपाध्यक्ष ने अंतर जिला दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ

 
Chandil (Dilip Kumar) : दिव्यांग क्रिकेट समिति सरायकेला-खरसावां की ओर से जिले में पहली बार आयोजित दो दिवसीय अंतर जिला दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता बुधवार को शुरू हुआ. प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला परिषद की उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और बल्लेबाजी कर किया. जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने झारखंड सरकार से दिव्यांग खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उनकी मदद करने की मांग की. मधुश्री महतो ने कहा कि प्रतियोगिता दिव्यांग खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने को लेकर आयोजन किया जा रहा है. सरकार को भी समय-समय पर दिव्यांगों के लिए प्रतियोगिता का आयोजन कर दिव्यांग खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना चाहिए, ताकि उनकी प्रतिभा का भी प्रदर्शन हो सके. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-death-anniversary-of-marang-gomke-celebrated-in-boating/">चांडिल

: नौका विहार में मनाई गई मारांग गोमके की पुण्यतिथि

विजेता को मिलेगा ट्रॉफी

सरायकेला-खरसावां के जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो के प्रयास से जिले में पहली बार अंतर जिला दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के कुकडू प्रखंड अंतर्गत 2 स्कूल मैदान सिरुम में आयोजित किए जाने वाले दो दिवसीय अंतर जिला दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन गुरुवार 21 मार्च को होगा. दिव्यांगों के टूर्नामेंट में सरायकेला खरसावां, बोकारो और रामगढ़ की टीमें शामिल हो रही है. टूर्नामेंट के विजेता प्रतिभागी टीम को ट्रॉफी दी जाएगी. उद्घाटन समारोह में झारखंड आंदोलनकारी सुनील कुमार महतो, ग्राम पंचायत पारगमा के मुखिया लालू माझी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही