Search

चांडिल की खबरें : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ईचागढ़ का डीसी ने किया निरीक्षण

Chandil (Dilip Kumar)जिले के उपायुक्त (डीसी) रविशंकर शुक्ला ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इचागढ़ का औचक निरीक्षण किया. इस क्रम में उपायुक्त ने दवा की उपलब्धता, लेबर रूम, ओपीडी आदि का जायजा लिया. उन्होंने केंद्र को सुसज्जित करने, खराब पड़े मशीन एवं अन्य सामग्री को स्टोर रूम में रखने और केंद्र की नियमित साफ-सफाई कराने का निदेश दिया. इस दौरान उपायुक्त नें केंद्र में उपस्थित कर्मियों से बात कर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने का निदेश दिया. इसे भी पढ़ें : सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-accepts-slp-filed-against-mp-nishikants-wife-case-related-to-land-purchase/">सुप्रीम

कोर्ट ने स्वीकार की सांसद निशिकांत की पत्नी के खिलाफ दायर SLP, भूमि खरीद से जुड़ा है मामला

ईचागढ़ में सुदृढ़ करें स्वास्थ्य सुविधाएं

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इचागढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने को लेकर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने सिविल सर्जन डॉ अजय सिन्हा, प्रखंड विकास पदाधिकारी कीकु महतो, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर केंद्र में संचालित योजनाओं की कार्य प्रगति की जानकारी लिया. इस दौरान लोगों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का समीक्षा भी किया. इस दौरान उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी इचागढ़ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इचागढ़ के रंग-रोगन के लिए प्राक्कलन तैयार कर मुख्यालय को सूचित करने, केंद्र में दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष निगरानी रखने और समय-समय पर संचालित योजनओं व कार्यों की समीक्षा करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-marwari-mahila-sammelan-celebrated-the-birth-anniversary-of-maharaja-agrasen/">धनबाद

: मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने मनाई महाराजा अग्रसेन की जयंती

डब्ल्यूएचसी में संस्थागत प्रसव कराने का दिया निर्देश

समीक्षा क्रम में उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने सभी उप स्वास्थ्य केंद्राें में एएनसी और इम्यूनाइजेशन में प्रगति लाने, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने, सभी हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में संस्थागत प्रसव कराने का निर्देश दिया. वही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी इचागढ़ को माइक्रो प्लांट तैयार कर केंद्रों में टीकाकरण कार्य में प्रगति लाने, सभी एएनएम को टीकाकरण के लिए आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करने और केंद्रों का औचक निरीक्षण कर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : स्कॉर्पियो">https://lagatar.in/two-youths-injured-in-scorpio-overturning-many-news-from-koderma-including-one-referred-to-rims/">स्कॉर्पियो

पलटने दो युवक घायल, एक रिम्स रेफर समेत कोडरमा की कई खबरें

22 से 24 तक बाजार से नीमडीह थाना तक रहेगी नो इंट्री

Chandil : शारदीय नवरात्र पर आयोजित दुर्गोत्सव को लेकर पुलिस-प्रशासन भी व्यापक स्तर पर तैयारी कर रही है. दुर्गोत्सव के दौरान जिले में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो, सड़कों पर जाम की स्थिति ना बने इसके लिए रूट चार्ट तैयार करने के साथ विभिन्न स्थानों में नो इंट्री भी लगाया जा रहा है. इसके तहत चांडिल में भी 22 से 24 अक्टूबर तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है. इस दौरान दोपहर दो बजे से रात दो बजे तक एनएच 32 पर सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन पूर्णत: वर्जित रहेगा. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/news-of-ghatshila-subdivision-circle-officer-inspected-puja-pandals/">घाटशिला

अनुमंडल की खबरें : अंचलाधिकारी ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण

चांडिल बाजार से नीमडीह थाना तक रहेगा नो इंट्री

इस संबंध में जिले के उपायुक्त कार्यालय की ओर से आदेश पत्र जारी किया गया है. पत्र में बताया गया है कि दुर्गा पूजा और प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए शहरी क्षेत्रों में नो इंट्री लगाया गया है. दुर्गा पूजा के दौरान 22 से 24 अक्टूबर तक चांडिल बाजार से नीमडीह थाना तक सड़क पर भारी वाहनों के लिए नो इंट्री रहेगा. पूजा के दौरान पंडाल घुमने और देवी दुर्गा की प्रतिमा का दर्शन करने निकलने वालों को किसी प्रकार का दिक्कत ना हो इसके लिए पुलिस-प्रशासन अपनी तैयारी कर रही है. इसके अलावा जिले के अन्य क्षेत्रों में दुर्गा पूजा को देखते हुए नो इंट्री लगाया गया है. इसे भी पढ़ें : जैनामोड़">https://lagatar.in/jainamod-accident-four-dead-so-far-road-blocked-for-three-consecutive-days-in-protest/">जैनामोड़

हादसाः अबतक चार की मौत, विरोध में लगातार तीन दिनों से सड़क जाम

झारखंडियों को पहचान नहीं दिला सकी अब तक बनी सरकार : सुनील

Chandil : झारखंड में अबतक लगभग सभी राजनीतिक दलों ने मिलकर सरकार बना चुकी हैं. लेकिन अबतक बनी सरकारों ने झारखंडियों को उनका पहचान भी नहीं दिला सकी. उक्त बातें शहीद स्मारक समिति सिरुम के संस्थापक सुनील कुमार महतो ने कहीं. उन्होंने कहा कि वे झारखंड आंदोलनकारी हैं, आंदोलन के दौरान जेल भी गए हैं और सरकार ने उन्हें आंदोलनकारी का प्रमाण पत्र दिया है. दुर्भाग्य इस बात का है कि जिस आशा और उद्देश्य से संघर्ष के बल पर झारखंड अलग राज्य लिया गया, वह अबतक पूरा नहीं हो सका है. इससे आहत होकर सुनील कुमार महतो ने अपने समर्थकों के साथ झामुमो से नाता तोड़ने का ऐलान किया. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-criminals-looted-2-50-lakhs-from-women/">रांची

: एक तरफ SSP कर रहे थे सुरक्षा का मुआयना, दूसरी तरफ अपराधियों ने महिला से लूट लिए 2.50 लाख

समिति की बैठक में लिया निर्णय

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/Chandil-Sunil-Mahato.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> होटल रीवर व्यू में गुरुवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में सुनील कुमार महतो ने कहा कि शहीद स्मारक समिति की बैठक में झामुमो छोड़ने का निर्णय लिया गया था. इसके बाद उन्होंने इसकी घोषणा की. राज्य गठन के बाद देशभर के बेरोजगारों के रोजगार का ठेका झारखंड राज्य ने ही उठा रखा है. किसी भी नियोजन में झारखंडियों से अधिक दूसरे प्रदेशों के युवाओं को रोजगार मिल रहा है. यह राज्य के बेरोजगार युवाओं के लिए दुर्भाग्य की बात है. चुनाव के दौरान हर राजनीतिक दलों के नेता बड़े-बड़े वादे करते हैं, युवा, बेरोजगार, महिला, किसान, मजदूरों को स्वप्न दिखाते हैं और सत्ता पर काबिज होते ही अपने वादों को भूल जाते हैं. उन्होंने कहा कि समिति की बैठक कर राजनीति में आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp