Search

 
 
 

चंद्रशेखर अग्रवाल ने JMM का दामन थामा, BJP से समर्थन न मिलने से नाराजगी

झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा के भीतर अंदरूनी असंतोष खुलकर सामने आने लगा है. प्रत्याशियों की घोषणा के बाद भाजपा को बड़ा झटका लगा है.
 

Ranchi : झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा के भीतर अंदरूनी असंतोष खुलकर सामने आने लगा है. प्रत्याशियों की घोषणा के बाद भाजपा को बड़ा झटका लगा है. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के करीबी माने जाने वाले और धनबाद के पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) का दामन थाम लिया है.

 

सीएम हेमंत के सामने ली सदस्यता 

चंद्रशेखर अग्रवाल ने दुमका में आयोजित जेएमएम के स्थापना दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. उनके जेएमएम में शामिल होते ही झारखंड की सियासत में हलचल तेज हो गई है.

 


धनबाद से नहीं मिला समर्थन 

सूत्रों के अनुसार, भाजपा ने धनबाद में चंद्रशेखर अग्रवाल की जगह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव अग्रवाल को मेयर पद के लिए समर्थन देने का ऐलान किया है. भाजपा से समर्थन नहीं मिलने से नाराज होकर चंद्रशेखर ने भाजपा छोड़ने का फैसला किया. 

 

जेएमएम ने मेयर पद के लिए नीलम मिश्रा को दिया है समर्थन 

अग्रवाल भाजपा के टिकट पर सांसद, विधायक और मेयर पद के लिए दावेदारी कर चुके हैं. ऐसे में नगर निकाय चुनाव से पहले उनका जेएमएम में शामिल होना भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. जबकि सत्तारूढ़ झामुमो के लिए इसे राजनीतिक बढ़त के रूप में देखा जा रहा है. हालांकि आपको बता दें कि जेएमएम ने भी धनबाद से मेयर पद के लिए नीलम मिश्रा को समर्थन दिया है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही