Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा : हाथियों का झुंड फिर पहुंचा गांव, कई घरों को तोड़ा, 4 मई को ली थी तीन मासूमों की जान

Chandwa : चंदवा प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात कम नहीं हो रहा है. लगातार घरों और फसलों को हाथी नुकसान पहुंचा रहे हैं. दहशत में लोग रतजगा करने को मजबूर हैं. डर से लोग जंगल की तरफ नहीं जा रहे हैं. बीते 4 मई की देर रात जंगली हाथियों ने ईंट भट्ठा में काम करने वाले तीन मासूमों की जान ले ली थी. इससे इलाके में दहशत का माहौल था. मंगलवार की रात पुन: हाथियों का झुंड क्षेत्र में आ धमका. हाथियों के झुंड ने कई घरों को नुकसान पहुंचाया है. पूरे इलाके में लोग दहशत में हैं. वन विभाग की तरफ से ग्रामीणों को केवल आश्वासन मिल रहा है. (लातेहार">https://lagatar.in/category/jharkhand/palamu-division/latehar/">(लातेहार

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें)
ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार की रात लगभग 11 बजे माल्हन पंचायत के नावाटोली गांव में हाथियों का झुंड आ धमका. यहां एतवारी देवी पति रामू गंझू के घर को तीन जगह से नुकसान पहुंचाया है. वहीं जिरवा देवी पति पुशन भोगता के घर की खिड़की को तोड़ते हुए हाथियों का झुंड बरकाकाना-बरवाडीह रेल मार्ग को पार कर केकराही गांव पहुंचा. वहां कुनु गंझू के पीएम आवास को नुकसान पहुंचाया और जंगल की तरफ चले गए. हाथियों के पुनः क्षेत्र में आने की वजह से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है. इसे भी पढ़ें : देखिए">https://lagatar.in/when-the-mother-was-in-pain-the-son-was-in-agony-the-minor-reached-to-sell-his-kidney-for-treatment/">देखिए

ये संसार है… मिलिए उस बेटे से, जो मां के लिए पहुंच गया किडनी बेचने
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही