Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा : 3 साल बाद आंगनबाड़ी केंद्र के चापानल में आया पानी, चेहरे पर द‍िखी खुशी

Chandwa : चंदवा के कामत पंचायत के कुजरी आंगनबाड़ी केंद्र का चापाकल लगभग तीन वर्ष से खराब था. पंचायत समित‍ि सदस्य एवं ग्रामीणों की पहल पर पीएचईडी विभाग ने चापाकल को बनवाया. चापानल से पानी न‍िकला तो सेविका-सहायिका एवं बच्चों के चेहरे ख‍िल उठे. लगभग तीन वर्ष से अधिक समय से चापाकल के खराब रहने से बच्चों को शौच और पीने के पानी के लिए काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था. वहीं सहायिका को मध्याह्न भोजन बनाने के लिए परेशानी होती थी. पानी के अभाव में बच्चे खुले में शौच के लिए केंद्र से दूर जाने को मजबूर थे. पानी के लिए बच्चे सहायिका तो परेशान थे ही साथ ही आंगनबाड़ी के आस पास रहने वाले ग्रामीण भी परेशान थे. आसपास के कुछ ग्रामीण भी इसी चापानल पर न‍िर्भर थे. इसके बन जाने से केंद्र के बच्चों-सहायिका के साथ-साथ मुहल्ले के लोगों ने भी राहत की सांस ली है. बता दें क‍ि "लगातार डॉट इन" ने आंगनबाड़ी केंद्रों के हाल पर प्रमुखता से खबर चलाई थी. पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने पिछले दिनों आंगनबाड़ी केंद्रों का जायजा ल‍िया था. वहां पानी, शौचालय, भवन की खराब स्थिति की जानकारी मीड‍ि‍या को दी थी. साथ ही खराब पड़े चापानल को ठीक करने के लिए पीएचईडी विभाग के जेई सुनील कुमार से बात की थी. इसके बाद जेई के निर्देश पर बुधवार को खराब पड़े चापानल को ठीक कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें : अजब-गजब">https://lagatar.in/amazing-four-legged-chicken-the-crowd-gathered-to-see/">अजब-गजब

: चार पैरों वाला मुर्गी का चूजा, देखने के लिए उमड़ी भीड़
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही