Search

 
 
 

चंदवा : वनाधिकार कानून लागू होने के बाद जंगलों की हो रही अधिक कटाई

 

रातों-रात तैयार कर दिये जा रहे हैं मकान

Chandwa (Latehar): वनाधिकार कानून लागू होने के बाद जंगलों की अधिक कटाई हो रही है. लोग जंगल की भूमि पर कब्जा करने की नीयत से जंगलों की अंधाधुंध कटाई कर जमीन तैयार कर अपना कब्जा जमा रहे हैं. इसी तरह का एक मामला चंदवा के टुड़हामू गांव के गोड़ैती क्षेत्र में प्रकाश में आया है. टुड़हामू जंगल में कतिपय दो लोगों के द्वारा रविवार को रातों-रात मकान तैयार कर दिया गया. जब गांव वालों की नजर जंगल में बने इस घर पर पड़ी तो गांव वाले नाराज हो गये. उन्होंने आपत्ति जताते हुए घर को ध्वस्त कर दिया. गांव वालों का आरोप है कि होली की छुट्टी में वन कर्मियों की मिलीभगत से यहां मकान बना दिया गया है, ताकि भूमि पर कब्जा जमाया जा सके. इसे भी पढ़ें : आफताब">https://lagatar.in/government-land-records-city-zone-in-hands-aftab-serious-questions-on-role-zone-personnel/">आफताब

के हाथों में शहर अंचल के जमीन के सरकारी रिकॉर्ड, अंचल कर्मियों की भूमिका पर गंभीर सवाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही