Search

 
 
 

चंदवा : अवैध कोयला से संचालित हो रहे ईंट भट्ठे, सरकार को लग रहा लाखों का चूना

 
Chandwa (Latehar) : चंदवा थाना क्षेत्र के कई चिमनी ईंट भट्ठे अवैध कोयला से संचालित हो रहे हैं. अवैध कोयला से भट्ठा संचालन से सरकार को लाखों रुपये का चूना लग रहा है, वहीं भट्ठा मालिक कम लागत लगाकर अधिक मुनाफा कमा रहे हैं. सूत्र बताते हैं भट्ठा संचालन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए संबंधित विभागों में नजराना पेश किया जाता है. यही कारण है कि इन भट्ठा मालिकों पर कोई कार्रवाई नहीं होती है और वे बेखौफ अपना धंधा चला रहे हैं. अवैध कोयला आपूर्ति करने वाले खदान या कोयला साइडिंग से कोयला की चोरी कर मोटरसाइकिल और साइकिल से क्षेत्र के विभिन्न भट्ठों में कोयला पहुंचाने का काम करते हैं. हालांकि भट्ठा मालिकों के द्वारा उन्हें कोयला का वाजिब दाम भी नहीं दिया जाता है. बावजूद इसके कोयला मजदूर अपने परिवार का भरण-पोषण के लिए इस धंधा में लगे हैं.

क्या कहते हैं अंचल अधिकारी

इस बाबत पूछे जाने पर अंचल अधिकारी, चंदवा कहते हैं कि अवैध कोयला से ईंट भट्ठा संचालित करने की शिकायत मिलती रही है. इसे रोकने के लिए लगातार जांच और छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. पिछले दिनों कई लोगों पर मुकदमा भी दायर किया गया है. इसे भी पढ़ें : खेल">https://lagatar.in/the-game-is-such-that-now-even-the-pond-seems-like-a-playground-save-the-pond-sir/">खेल

ऐसा कि अब तो तालाब भी खेल के मैदान जैसा लगने लगा…तालाब बचा लो साहब….
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही