Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा : जंगल की जमीन को बेच रहे दलाल, वन प्रमंडल पदाधिकारी को बचाने के लिए दिया गया आवेदन

Chandwa : अंचल क्षेत्र के टुड़हामू ब्लॉक कॉलोनी के पास गैरमजरुआ और वन भूमि के पेड़ों को काटकर दलाल धड़ल्ले से जमीन बेच रहे हैं. ब्लॉक कालोनी और वन कार्यालय के नजदीक रहते गैरमजरुआ और वन भूमि पर अधिकारियों की नजर नहीं है. लेकिन एक आम महिला ने धड़ल्ले से बिक रही जमीन को बचाने की चिंता जतायी है. इसको लेकर कविता देवी नाम की महिला ने वन प्रमंडल अधिकारी को आवेदन दिया और वन भूमि को बचाने की अपील की. (पढ़ें, बिहार">https://lagatar.in/bihars-deputy-cm-tejashwi-yadav-reached-ranchi-said-will-mobilize-all-opposition-parties/">बिहार

के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पहुंचे रांची, कहा-सभी विपक्षी दलों को करेंगे गोलबंद)
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/Untitled-17-copy-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" />  

सर्वे कैंप कार्यालय हटने के बाद दलालों ने की जमीन की घेराबंदी की

उक्त महिला ने आवेदन में लिखा कि वन भूमि प्लांट संख्या 327 के दर्जनों पेड़ काट कर जमीन को दलालों के माध्यम से धड़ल्ले से बेचा जा रहा है. महिला ने बताया कि 1980 के आस-पास प्लॉट संख्या 327 और 325 में सर्वे कैंप कार्यालय था. सर्वे कैंप कार्यालय के हटाये जाने के बाद उस जमीन पर दलालों की नजर पड़ी और वे लोग उक्त जमीन को घेराबंदी कर लिये. फिर 2011-12 में वनरोपन का कार्य आरंभ हुआ तो सर्वे कार्यालय के लिए छोड़े गये जमीन को वन कर्मियों द्वारा एक्वायर किया जाने लगा. इस दौरान भू-माफियाओं से विवाद हो गया कि ट्रेंच पीछे था तो फिर इसे आगे कैसे किया जा रहा है. इस बाबत में वन प्रमंडल पदाधिकारी कहते हैं कि मैं देख लेता हूं क्या है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/Untitled-18-copy-2.jpg"

alt="" width="1200" height="800" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/Untitled-19-copy-2.jpg"

alt="" width="1200" height="800" /> [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही