Search

 
 
 

चंदवा : गुमला से बनारस जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 12 से अधिक लोग घायल

 
Chandwa :  चंदवा थाना क्षेत्र स्थित डेढ़ टंगवा घाटी पर गुमला से बनारस जा रही बस सोमवार देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस हादसे में छोटे बच्चों समेत 12 से अधिक लोग घायल हो गये. लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और एम्बुलेंस से घायलों को बारी-बारी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां डॉक्टर मनोज कुमार की देखरेख में सभी का इलाज किया गया. (पढ़ें, झारखंड">https://lagatar.in/2722-cases-of-arms-act-in-jharkhand-charge-sheet-filed-in-only-1644-cases/">झारखंड

में आर्म्स एक्ट के 2722 मामले, सिर्फ 1644 केस में चार्जशीट दाखिल)

चालक नशे की हालत में चला रहा था बस

घटना के संबंध में बताया जाता है कि चालक नशे की हालत में बस चला रहा था. जिसकी वजह से बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है. बस में सवार ज्यादातर लोग भट्ठा में काम करने वाले मजदूर थे. घायलों में सरिता देवी, सुधन देवी, धर्मपाल उरांव, मुनी उरांव, संजय उरांव, प्रमीला देवी, अमुस उरांव, समेत 12 से अधिक लोग शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-health-fair-in-block-office-premises-on-14th-september/">लातेहार

: प्रखंड कार्यालय परिसर में स्वास्थ्य मेला 14 सितंबर को
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही