Search

 
 
 

चंदवाः अभिजीत ग्रुप के पावर प्लांट की चिमनी गिराई गई, देखें वीडियो

 

लोगों ने कंपनी पर लगाया लापरवाही का आरोप

Chandwa (Latehar): दिवलिया हो चुके अभिजीत पावर प्लांट की एक चिमनी को मंगलवार को गिरा दिया गया. स्थानीय लोगों का आरोप है कि इसे गिराते समय सुरक्षा मानकों का ध्यान नहीं रखा गया. चिमनी गिरते ही जोर का धमाका हुआ. इससे आसपास के लोग सहम गए. चिमनी से निकले धुएं का गुब्बार सैकड़ों मीटर उंचा उड़ा. देखें वीडियो https://youtu.be/4BsavBwFq7M

इसपर कंपनी के ``हर्ष बाली`` ने फोन पर बताया कि हमने चिमनी गिराते वक्त सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा. दो दिन काम बंद रखा गया और सुरक्षा के मद्देनजर चारों ओर कर्मियों को लगाया गया था. चिमनी के गिरने से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है. इसे पढ़ें- दूसरा">https://lagatar.in/second-test-100th-test-between-india-and-west-indies-from-july-20-there-may-be-changes-in-both-teams/">दूसरा

टेस्ट मैच : 20 जलाई से भारत-वेस्टइंडीज के बीच 100वां टेस्ट, दोनों टीमों में हो सकता है बदलाव
बताते चलें कि चंदवा को औद्योगिक नगरी के रूप में पहचान दिलाने वाला अभिजीत ग्रुप का पावर प्लांट था. प्लांट चालू होने से पहले बंद हो गया. इससे क्षेत्र के लोगों में मायूसी छा गई है. कंपनी शुरू होती तो जिले में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार के साधन बढ़ते. लेकिन कंपनी दिवालिया हो गई और प्लांट के लोहे को स्क्रैप के रूप में बेचा जा रहा है. यहां से तेजी से लोहे की चोरी भी हो रही है. लोगों का कहना है कि प्लांट बंद से होने से चंदवा की औद्योगिक नगरी की पहचान मिट जाएगी. साथ ही लोहे की लगातार हो रही चोरी से क्षेत्र का नाम खराब हो रहा है. इसे भी पढ़ें- सीमा">https://lagatar.in/up-ats-may-conduct-lie-detector-and-polygraph-test-on-seema-haider-interrogation-continues/">सीमा

हैदर का लाई डिटेक्टर और पॉलीग्राफ टेस्ट करा सकती है यूपी एटीएस, पूछताछ जारी
[wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही