Search

चंंदवा : माकपा और पंसस का 13 मार्च को धरना-प्रदर्शन, फ्लाई ओवरब्रिज निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग

Chandwa : एनएच रांची-चतरा पर फ्लाई ओवरब्रिज निर्माण शुरू कराने को मांग लेकर आगामी 13 मार्च को माकपा और कामता पंसस संयुक्त रूप से रेलवे क्रॉसिंग फाटक के पास धरना प्रदर्शन करेंगे. माकपा के जिला सचिव सुरेंद्र सिंह और पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने संयुक्त रूप से इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 3 अप्रैल 2021 को आरओबी निर्माण के लिए सड़क एवं राज्य मार्ग मंत्री और अन्य ने ऑनलाइन शिलान्यास किया था. इसके लिए टेंडर के जरिये संवेदक को कार्य भी आवंटित किया गया. शिलान्यास के दो साल होने को है. लेकिन अबतक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है. यह संबंधित विभागों की उदासीनता को दर्शाता है. (पढ़ें, सेंसेक्स">https://lagatar.in/the-market-cap-of-5-of-the-top-10-sensex-companies-increased-by-88605-crores-sbi-was-the-most-profitable/">सेंसेक्स

की टॉप 10 में से 5 कंपनियों का मार्केट कैप 88,605 करोड़ बढ़ा, एसबीआई सर्वाधिक मुनाफे में रही)

टोरी रेलवे क्रासिंग में घंटों जाम में फंसे रहते हैं एंबुलेंस 

सुरेंद्र सिंह और अयुब खान ने कहा कि फ्लाई ओवरब्रिज नहीं बनने से टोरी रेलवे क्रासिंग फाटक जाम रहता है. क्रासिंग के जाम में आधे-आधे घंटे तक एंबुलेंस फंसे रहते हैं. इसकी वजह से गंभीर रूप से बीमार लोग अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दे रहे हैं. जाम रहने के कारण हर दिन हजारों लोग प्रभावित होते हैं. टोरी रेल लाइन पर अनवरत रेल परिचालन होने से क्रॉसिंग फाटक हमेशा बंद रहता है. लोगों को पास करने के लिए बस दो-तीन मिनट के लिए फाटक खुलती है और फिर इसे बंद कर दिया जाता है. इसे भी पढ़ें : होली">https://lagatar.in/rain-can-disturb-holi-meteorological-department-estimates-it-will-rain-on-march-8-9/">होली

में खलल डाल सकती है बारिश! मौसम विभाग का अनुमान, 8-9 मार्च को बरसेंगे बादल…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp