Search

 
 
 

होली में खलल डाल सकती है बारिश! मौसम विभाग का अनुमान, 8-9 मार्च को बरसेंगे बादल…

 
Shruti singh Ranchi : होली के रंग में इस बार बारिश खलल डाल सकती है. मौसम विभाग ने 8-9 मार्च को बारिश होने की संभावना जतायी है.  7 और 8 मार्च को राजधानी रांची, पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला सहिल 12 जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. साथ ही राजधानी रांची में सहित झारखंड के दक्षिणी, पश्चिमी, और उससे सटे मध्य भागों में छह, सात और आठ मार्च को आसमान में आंशिक बादल छाये रहेंगे. रांची के न्यूनतम तापमान में बदलाव हो सकता है. राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 30°c-32°c देखने को मिल रहा है. वही आने वाले दिनों में तापमान बढ़ कर 34°c सेल्सियस तक जाने की संभावना है. (पढ़ें, पाकिस्तान">https://lagatar.in/pakistan-police-arrived-to-arrest-imran-huge-crowd-of-supporters-at-residence-fawad-warned-shehbaz/">पाकिस्तान

: इमरान को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस, आवास पर समर्थकों की भारी भीड़, फवाद ने शहबाज को चेताया)

जमशेदपुर रहा सबसे अधिक गर्म रहा

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा. जमशेदपुर में उच्चतम तापमान 36.6°C और सिमडेगा में न्यूनतम तापमान 13.3 °C दर्ज किया गया. वहीं राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 31.2°C और न्यूनतम तापमान 18.0°C रिकॉर्ड किया गया.

राजधानी रांची का मौसम पूर्वानुमान :

6 मार्च : आंशिक बादल छाये रहेंगे. मौसम शुष्क रहेगा. अधिकतम तापमान 34°c और न्यूनतम तापमान 19°c रहेगा. 7 मार्च : आंशिक बादल छाये रहेंगे. बादल गरजने के साथ हल्की बारिश की संभावना, अधिकतम तापमान 33°c और न्यूनतम तापमान 18°c. 8 मार्च : आंशिक बादल छाये रहेंगे. गर्जन के साथ हल्की वर्षा की संभावना, अधिकतम तापमान 32°c और न्यूनतम तापमान 17°c 9 मार्च : आंशिक बादल छाये रहेंगे, अधिकतम तापमान 33°c और न्यूनतम तापमान 18°c 10 मार्च : आसमान मुख्यतः साफ और मौसम शुष्क रहेगा, अधिकतम तापमान 32°c और न्यूनतम तापमान 17°c 11 मार्च : आसमान मुख्यतः साफ और मौसम शुष्क रहेगा, अधिकतम तापमान 32°c और न्यूनतम तापमान 17°c

पूरे राज्य का मौसम पूर्वानुमान

6 मार्च : राज्य के दक्षिणी, पश्चिमी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रह सकते हैं. जबकि उत्तर-पूर्वी भागों में आसमान मुख्यतः साफ और मौसम शुष्क रहेगा. 7 मार्च : राज्य के पश्चिमी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की वर्षा की संभावना है. 8 मार्च : राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है. 9 मार्च : राज्य के उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा की संभावना है. 10 मार्च: राज्य के दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रह सकते हैं. जबकि बाकी जगहों में आसमान मुख्यतः साफ रहेंगे और मौसम शुष्क रहेगा. 11 मार्च : आसमान मुख्यतः साफ एवं मौसम शुष्क रहेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही