Search

 
 
 

चंदवा : राजद की बैठक में दर्जनों महिलाओं ने थामा पार्टी का दामन

 
Chandwa : चंदवा में स्थित भवन निर्माण विभाग के विश्रामागार परिसर में शनिवार को राजद प्रखंड अध्यक्ष अजीत कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में जिला अध्यक्ष रामप्रवेश यादव सहित राजद के वरिष्ठ कार्यकर्ता, जिला उपाध्यक्ष रसीद खान, प्रखंड महासचिव तपवन यादव, संतोष सिंह, अशोक समेत अन्य लोग उपस्थित हुए. इस दौरान दर्जनों महिलाओं ने राष्ट्रीय जनता दल का दामन थामा. राजद में शामिल होने वालों में नजमा खातून, शबनम परवीन, सविता देवी, शारदा बेगम, आरती देवी, प्रवीण खातून, शकीला खातून, नाजिश परवीन, इशरत खातून,लक्ष्मी मसोमात, बसंती देवी, रिंकी कुमारी, ललिता देवी, शोभा देवी, पाटो देवी, तेतरी देवी, प्रमिला देवी, जहरी देवी, शालू देवी सहित अन्य का नाम शामिल है. सभी कार्यकर्ताओं को जिला अध्यक्ष की मौजूदगी में विधिवत सदस्यता ग्रहण कराई गई. इस दौरान उपरोक्त लोगों के अलावे राजद के भावी प्रत्याशी सुरेश राम, बालूमाथ प्रखंड अध्यक्ष प्रीतलाल यादव, मनोज यादव, राजू गंझू, सत्येंद्र यादव, पंकज कुमार सिन्हा सहित कई वरिष्ठ राजद कार्यकर्ता उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : CID">https://lagatar.in/cid-reveals-cyber-fraud-is-happening-through-8000-bank-accounts-in-jharkhand/">CID

का खुलासाः झारखंड में 8000 बैंक खातों के जरिये हो रही साइबर ठगी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही