Search

 
 
 

चंदवा : दवा दुकान में छापा, दुकानदार को ले गई पुल‍िस !

 
Chandwa : चंदवा थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के सामने अवस्थित ज्योति ई-क्लीनिक सह दवा दुकान में पुलिस का मंगलवार की रात लगभग आठ बजे छापा मारा. पुल‍िस दुकानदार को अपने साथ ले गई है. जानकारी के अनुसार कोर्ट के आदेश में छत्‍तीसगढ़ की पुल‍िस चंदवा पहुंची थी. पुल‍िस ने बताया क‍ि किसी को गिरफ्तार क‍िया गया है, उसकी न‍िशानदेही पर छापा मारा गया है. आगे कुछ भी जानकारी मीड‍िया को देने से इंकार कर दिया. कहा क‍ि इससे जांच प्रभाव‍ित हो सकती है. सूत्रों से  मिली जानकारी के अनुसार दुकानदार डॉक्टर की पर्ची के बिना प्रतिबंधित दवा बेचता था. किसी ने पुलिस से इसकी श‍िकायत कर दी थी. उसी श‍िकायत पर पुल‍िस ने कार्रवाई की है. दवा दुकान की जांच के बाद दुकानदार को पुल‍िस साथ ले गई. इसे">https://lagatar.in/sp-manoj-ratan-became-hazaribagh-ssp-dgp-neeraj-sinha-honored/">इसे

भी पढ़ें : एसपी मनोज रतन बने हजारीबाग एसएसपी, डीजीपी नीरज सिन्हा ने किया सम्मानित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही