Search

 
 
 

चंदवा : जमीरा में हाथियों ने घर को किया क्षतिग्रस्त, अनाज को किया चट

 
पीड़ित परिवार से मिल मुखिया ने दिलाया हर संभव मदद का भरोसा Chandwa : प्रखंड क्षेत्र के जमीरा पंचायत में हाथियों के झुंड ने फिर उत्पात मचाया है. शुक्रवार की देर रात हाथियों के झुंड ने रक्सी गांव के भुनेश्वर प्रजापति के घर को क्षतिग्रस्त करते हुए घर में रखे अनाज को चट कर गए. ग्रामीणों के अनुसार हाथियों की संख्या आठ से दस के बीच थी, जो अचानक से गांव में आ धमके और भुनेश्वर प्रजापति के घर में तोड़फोड़ करने लगे. घरवालों ने किसी प्रकार भाग कर अपनी जान बचाई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय मुखिया दुर्गावती देवी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची और हाथियों के द्वारा पहुंचाये गए नुकसान का जायज लिया. मुखिया ने कहा कि जल्द ही वन विभाग के अधिकारियों से मिलकर सरकारी प्रावधान के तहत पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने का कार्य करेंगे. उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है. मौके पर झामुमो जिला उपाध्यक्ष सितमोहन मुंडा युवा समाजसेवी ब्रह्मदेव प्रजापति, वनकर्मी आलोक तिग्गा, सुरेश उरांव, जुगेश प्रजापति, दिनेश गंझू, मनीषा देवी, भुवनेश्वर प्रजापति मुख्य रूप से मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-cousin-stabbed-2-brothers-in-property-dispute-one-dead-one-injured/">हजारीबाग:

संपत्ति विवाद में 2 सगे भाइयों को चचेरे भाई ने मारा चाकू, एक की मौत, एक घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही