Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा : झामुमो नेताओं ने मणिपुर घटना की निंदा की

Advertisement
Advertisement
मणिपुर के मुख्यमंत्री को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग Chandwa : झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मणिपुर घटना की घोर निंदा की है. झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सुरेश गंझू ने कहा कि भाजपा शासित प्रदेश मणिपुर में बीते ढाई माह से हिंसा जारी है. मणिपुर में बेकसूर आदिवासियों को निशाना बनाया जा रहा है. हिंसा में अबतक सैकड़ों लोगों की जान चली गई है. लाखों परिवार बेघर हो गए हैं और वे राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं. बीते दिनों मणिपुर में दो आदिवासी महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना से देश शर्मसार हुआ है. इसे भी पढ़ें :पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-distributed-70000-appointment-letters-200-youths-of-ranchi-got-it/">पीएम

मोदी ने बांटे 70,000 नियुक्ति पत्र, रांची के 200 युवाओं को मिला मिला

भाजपा सरकार तमाशबीन- रंजीत उरांव

वहीं झामुमो युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजीत उंराव ने कहा कि मणिपुर में इतने दिनों से जारी हिंसा रोक पाने में केंद्र व राज्य सरकार विफल रही है. आरोप लगाया कि सरकार के इशारों पर ही वहां निर्दोष लोगों को निशाना जा रहा है. बहु बेटियों की इज्ज़त लूटी जा रही और सत्तारूढ़ भाजपा सरकार तमाशबीन बनी हुई है. नेताओं ने मणिपुर में शांति बहाल करने के साथ मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह को बर्खास्त कर वहां राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है. निंदा व्यक्त करने वालो में झामुमो जिला उपाध्यक्ष शितमोहन मुंडा, जिला संगठन सचिव सुमन सुनील सोरेन, प्रखंड उपाध्यक्ष मो सरफराज, प्रखंड सचिव मो. इज़हार, रामधन गंझू, रामपाल उंराव, सुरेंद्र उंराव, रवींद्र गंझू शामिल हैं. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-rural-suffering-due-to-water-crisis-bad-condition-of-wells/">हजारीबाग:

जल संकट से ग्रामीण बेहाल, कुएं-चापाकल का बुरा हाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही