Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा : 5 मार्च को कवि सम्मेलन सह सेमिनार, कई जाने माने लेखक और साहित्यकार होंगे शामिल

Chandwa : लातेहार के ईचाक की हयात एकेडमी की वर्षगांठ के मौके पर केएच सोसाइटी के तत्वाधान में 5 मार्च को कवि सम्मेलन सह सेमिनार का आयोजन किया जाएगा. इसको लेकर चंंदवा में स्थित पथ निर्माण विभाग के विश्रामागार में एक बैठक की गई. सोसाइटी के अध्यक्ष समशुल होदा ने बैठक में कहा कि देश के कई हिस्सों से लेखक, साहित्यकार व कवि इसमें शिरकत करेंगे. कार्यक्रम में लेखक वर्तमान समय में उठ रही सामाजिक, शैक्षणिक एवं संस्कृतिक विषयों पर कविता प्रस्तुत करेंगे साथ ही एक से बढ़कर एक नजम, गजल पेश करेंगे. पलामू प्रमंडल में यह कवि सम्मेलन सह सेमिनार का पहला कार्यक्रम होगा. कार्यक्रम में बुद्धिजीवियों से भाग लेने की अपील की गई है. मौके पर हाफिज बरकतुल्लाह रिजवी, हाफिज मेराजुल हक, पंचायत समिति सदस्य अयुब खान, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि असगर खान, नौशाद अंसारी, बाबर खान, मो. खुर्शीद अंसारी, मो. युनूस अंसारी व अन्य शामिल थे. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-ed-recovers-rs-3-crore-belonging-to-suspended-ias-pooja-singhal-from-izhar-ansaris-hideout-in-hazaribagh/">BREAKING

: ईडी ने हजारीबाग में इजहार अंसारी के ठिकाने से निलंबित IAS पूजा सिंघल से जुड़े तीन करोड़ बरामद किए
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही