Search

 
 
 

चंदवा : 22 जनवरी के कार्यक्रम को ऐसा भव्य बनाएं कि कई पीढ़ियां याद करे : राम प्रसाद

 

तैयारियां ऐसी हो जिसे कई पीढ़ी याद रखें : राजकुमार पाठक

Chandwa : 22 जनवरी को राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर युवा भारत चंदवा की बैठक अलौदिया स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में राम प्रसाद साहू की अध्यक्षता में हुई. युवा भारत के रविराज ने कार्यक्रम की रूपरेखा को उपस्थित लोगों के बीच रखते हुए कहा कि दो दिवसीय उत्सव कार्यक्रम को सभी मिलकर एक भव्य रूप प्रदान करें. कार्यक्रम के निमित्त आवश्यक दिशा-निर्देश भी बताया. रामप्रसाद साहू ने कहा कि 22 जनवरी का दिन ऐतिहासिक होगा. इस दिन के लिए कई पीढियां ने अपनी कुर्बानियां दी है. हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारे इस जन्म में ऐसा शुभ दिन आया है. वहीं राजकुमार पाठक ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि कार्यक्रम ऐसा भव्य होना चाहिए जिसे कई पीढ़ियों तक याद किया जाए. इस मानव जन्म में राम सेवा से बड़ा कोई सेवा नहीं है. बैठक में जगन्नाथ साहू, प्रेमनाथ साहू, अनूप साहनी, धीरज कुमार, अनिल कुमार, विजय कुमार गुड्डू, मंटू सोनी, कृष्णा कुमार, छोटू कुमार, अक्षय यादव, महेश लोहरा, कृष राज समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

दुकानदार संघ ने कार्यक्रम में सहयोग करने का दिया आश्वासन

महाप्रसाद वितरण और आतिशबाजी में देंगे अपना सहयोग

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/1-20.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> चंदवा : दुकानदार और व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष और सचिवों की बैठक राजकुमार पाठक की अध्यक्षता में चंदवा स्थित पथ निर्माण विभाग के विश्रामगार में गुरुवार को संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता कर रहे राजकुमार पाठक ने आगामी 21 और 22 जनवरी को युवा भारत द्वारा श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित दो आनन्दोत्सव के बारे में बताया और सहयोग की अपील की. राजकुमार पाठक ने 21-22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होने का आग्रह किया. खाद्य व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने कार्यक्रम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए हर संभव सहयोग करने की बात कही. आगे कहा कि हम सौभाग्यशाली है कि हमें सेवा करने का अवसर मिल रहा है. लातेहार केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के जिला सचिव ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि ईश्वर ने हमें ऐसा अवसर दिया है. हम सभी मिलजुल कर इस आनन्दोत्सव को ऐतिहासिक बनाने का कार्य करेंगे. वहीं कपड़ा व्यवसायी संघ के सचिव सतीश प्रसाद ने युवा भारत द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए हर प्रकार से सहयोग करने की बात कही. नाई समाज के अध्यक्ष अरुण ठाकुर ने कहा कि हमारा समाज हर कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगा और सहयोग करेगा. इसके निमित सामाजिक बैठक करने की भी बात कही. खाद्य व्यवसायिक संघ ने महाप्रसाद का वितरण, वहीं आतिशबाजी में कपड़ा दुकानदार संघ ने सहयोग करने की बात कही. बैठक में हेमू सिंघल, राजेश सवारियां, दीपक निषाद, आदर्श रवि राज, जागृति प्रसाद, मनीष गुप्ता, कृष्णा कुमार, दीपक भगत, कमलेश प्रसाद आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : एकेडमिक">https://lagatar.in/responsible-people-are-not-conducting-academic-audit/">एकेडमिक

ऑडिट नहीं करा रहे जिम्मेवार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही