Chandwa : चंदवा थाना क्षेत्र के चकला पंचायत में हथियार के बल पर एक नवविवाहिता को भगा ले जाने का मामला सामने आया है. आरोपी भी उसी गांव का है. अलग-अलग समुदाय की होने की वजह से गांव में तनाव का माहौल है. स्थिति बिगड़ती उससे पहले ही पहुंचकर पुलिस ने संभाल लिया. इस संबंध में लड़की के पिता ने चंदवा थाना में आवेदन देकर गांव के ही दो लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. साथ ही बेटी को सकुशल बरामद कर आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है. चकला पंचायत के रहने वाले मो. सोनू (काल्पनिक नाम) ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया कि उसकी बेटी सोना खान (काल्पनिक नाम) का निकाह बीते 18 मई को सेन्हा के लाधुप में हुआ था. 22 मई को सोना का पति उसे ले जाने चकला पहुंचा था. वह जब सोना को लेकर जा रहा था, तब रास्ते में आराेपी अंकित ने उसपर पिस्टल तान दी और कहा कि अगर सोना को ले गया तो जान से मार देंगे. डर से सोना को उसके पति ने उसके घर छोड़कर वापस लाधुप अकेले चला गया. मंंगलवार की सुबह चकला गांव का ही रहनेवाला अंकित शाही और उसका सहयोगी संजय सिंह सोना के घर पहुंचा और पिस्टल की नोक पर उसे घर से भगा ले गया. इस दौरान जब सोना के परिजनों ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी.
प्रेम-प्रसंग की बात आ रही सामने
घटना के बाद से चर्चा है कि दोनों में काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. अलग-अलग समुदाय की होने की वजह से दोनों की शादी नहीं हो सकी. इधर जानकारी मिल रही है कि अंकित ने लातेहार रजिस्ट्रार के पास कोर्ट मैरेज के लिए मंगलवार को ही आवेदन जमा किया है.
इसे भी पढ़ें : JAC">https://lagatar.in/jac-10th-and-12th-science-board-results-released/">JAC
10वीं और 12वीं साइंस बोर्ड का रिजल्ट जारी, मैट्रिक में 95.38% और इंटर में 81.45 प्रतिशत स्टूडेंट्स सफल [wpse_comments_template]
Leave a Comment